COVID-19 in UP: काफी हद तक नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण, COVID टीकाकरण पर भी जोर

Corona Virus Cases in UP प्रदेश में वर्तमान में 8986 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटों में कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.2 प्रतिशत रही जबकि रिकवरी दर 98.20 फीसद है। ढाई लाख से अधिक टेस्ट में सिर्फ 468 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 54 लोगों की मौत भी हुई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:13 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:42 AM (IST)
COVID-19 in UP: काफी हद तक नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण, COVID टीकाकरण पर भी जोर
प्रदेश में इसका प्रसार काफी नियंत्रण में है।

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में आने के बाद प्रदेश में इसका प्रसार काफी नियंत्रण में है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक टेस्ट में सिर्फ 468 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 53 लोगों की मौत भी हुई है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2,89,943 सैंपल की जांच की गई। जिसमें एक लाख 25 हजार सवा लाख सैंपल आरटीपीसीआर माध्यम से टेस्ट किये गए। इसी अवधि में संक्रमण के 468 नए केस सामने आए हैं और 1,221 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इससे पहले, 21 मार्च को 24 घंटे में 500 से कम केस आये थे। बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 42 नए संक्रमित मिले हैं जबकि गोरखपुर में इसके संक्रमण से नौ व मेरठ में छह लोगों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 21786 हो गई है।

प्रदेश में वर्तमान में 8,986 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटों में कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.2 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.2 फीसद हो गई है। कुल पॉजिटिविटी दर 3.19 प्रतिशत है। कोरोना वायरस महामारी के बीच अब तक 16 लाख 71 हजार 852 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही टेस्ट प्रक्रिया भी अपनी गति से हो रहा है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 33 लाख 45463 लोगों का टेस्ट किया गया है।

प्रदेश में गति पकड़ चुका है कोविड टीकाकरण

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन सुचारू रूप से चल रहा है। पिछले 12 दिनों में लगभग 46 लाख लोगों ने टीका का लाभ लिया है। बीते 24 घंटों में 18 से 44 आयु वर्ग के 2,35,683 लोगों सहित चार लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है। अब तक प्रदेश में दो करोड़ 29 लाख 35 हजार 815 डोज लगाई जा चुकी है। हमें अगले माह से प्रतिदिन 10-12 लाख वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी करनी होगी। कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखते हुए इस संबंध में सभी जरूरी तैयारी समय से पूरी कर ली जाएं।

कल से वृहद टीकाकरण

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसका लाभ गरीब वर्ग को मिलेगा। कल से सब्जी तथा फल का ठेला लगाने वालों के साथ ही साइकिल रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो चालकों के साथ प्राइवेट बस के चालक व कंडक्टर को कोरोना टीका की डोज देने में प्राथमिकता मिलेगी। इसके साथ ही खोमचे व ठेले वालों तथा छोटे दुकानदारों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।  

chat bot
आपका साथी