यूपी में पांच करोड़ लोगों को लगाई जा चुकी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, कुल 16 करोड़ से ज्यादा लगा टीका

Corona Vaccination in UP उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। यह देश का पहला राज्य है जहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:19 PM (IST)
यूपी में पांच करोड़ लोगों को लगाई जा चुकी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, कुल 16 करोड़ से ज्यादा लगा टीका
यूपी में पांच करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। यह देश का पहला राज्य है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक 11.22 करोड़ लोग टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में कुल 16.25 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र व तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

उत्तर प्रदेश में कुल 14.74 करोड़ लोगों को टीके लगाए जाने हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के अब तक 76 प्रतिशत लोग पहली डोज और 34 प्रतिशत लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। फिलहाल क्लस्टर माडल के दूसरे चरण में अब गांव-गांव टीमें भेजकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

उ.प्र. 5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

कोरोना की पराजय सुनिश्चित करती यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम का प्रतिफल है।

आप भी अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 30, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में अब तक कुल 11.42 करोड़ टीके लगाए गए हैं। यहां अब तक 7.42 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और चार करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। वहीं तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल में कुल 9.27 करोड़ टीके लगाए गए हैं। यहां अब तक 6.32 करोड़ ने टीके की पहली और 2.94 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।

chat bot
आपका साथी