यूपी में फ‍िर बढ़ा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 13 नए रोगी मिले; चौबीस घंटे में बढ़ गए 62 फीसद संक्रम‍ित

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1.73 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। आठ जिलों में यह कोरोना रोगी मिले हैं। 67 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:15 AM (IST)
यूपी में फ‍िर बढ़ा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 13 नए रोगी मिले; चौबीस घंटे में बढ़ गए 62 फीसद संक्रम‍ित
उत्‍तर प्रदेश में सक्रिय केस बढ़कर हुए सौ, बरतें सर्तकता।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में कोरोना के संक्रमण का ग्राफ बुधवार को फिर बढ़ गया। चौबीस घंटे में मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर 13 पहुंच गई। मरीजों की संख्या में 62 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते सोमवार को तो सिर्फ दो मरीज ही मिले थे। यही नहीं सक्रिय केस बढ़कर 100 हो गए हैं। दूसरे देशों व राज्यों में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। त्योहार के समय भीड़भाड़ के कारण कोरोना प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में पूरी सर्तकता बरतें। 

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1.73 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। आठ जिलों में यह कोरोना रोगी मिले हैं। 67 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है और पाजिटिविटी रेट 0.01 फीसद है। अब 39 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। 18 जिलों में एक-एक रोगी है।

हफ्ते भर में 85 से बढ़कर 100 हुए सक्रिय केस :  तारीख            सक्रिय केस 22 अक्टूबर     85 23 अक्टूबर     94 24 अक्टूबर     103 25 अक्टूबर     97 26 अक्टूबर     94 27 अक्टूबर     100  

chat bot
आपका साथी