लखनऊ के आदर्श कारागार का सजायाफ्ता कैदी फरार, खरीदारी करने के लिए गया था बाजार

शाम खरीदारी करने के लिए गया था बाजार रात कर लौटा नहीं। गोसाईगंज थाने में दर्ज हुआ कैदी के खिलाफ मुकदमा। गोसाईगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:26 AM (IST)
लखनऊ के आदर्श कारागार का सजायाफ्ता कैदी फरार, खरीदारी करने के लिए गया था बाजार
हत्या के मामले में उसे गाजियाबाद कोर्ट से वर्ष 2003 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

लखनऊ, जेएनएन। आदर्श कारागार का कैदी राकेश उर्फ फौजी (50) शनिवार शाम को फरार हो गया। शाम वह खरीदारी करने के लिए बाजार गया था। रात तक लौटा नहीं। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जेल प्रशासन ने गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। राकेश हाथरस के सिकंदरा राउ थानाक्षेत्र के सुजावलपुर गांव का रहने वाला है।

आदर्श कारागार के जेलर वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इस कारण जेल के बाहर आदर्श कारागार के बंदियों की दुकानें बंद रहती हैं। शाम करीब पांच बजे वह खरीदारी करने के लिए गोसाईगंज बाजार गया था। वहीं, छह बजे गिनती के समय काम पर बाहर जाने वाले कैदी वापस लौट आए पर राकेश नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गोसाईगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। बता दें, करीब दो माह पूर्व आदर्श कारागार का कैदी यशवंत निवासी सीतापुर महमूदाबाद वह भी भाग निकला था। वह पुताई करने के लिए जिला जेल गया था। उस दौरान सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था।

आगरा सेंट्रल जेल से शिफ्ट हुआ था आदर्श कारागार

राकेश उर्फ फौजी को वर्ष 2005 में आगरा सेंट्रल जेल से आदर्श कारागार शिफ्ट किया गया था। हत्या के मामले में उसे गाजियाबाद कोर्ट से वर्ष 2003 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेलर ने बताया कि कैदी की तलाश की जा रही है। तीन टीमें दबिश दे रही हैं। 

chat bot
आपका साथी