भाजपा की दलित विरोधी नीतियां उजागर करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने वोटबैंक को लुभाने की कोशिशें तेज कर दी है। इसके लिए दलितों से बढ़ाया जाएगा। सरकार की दलित विरोधी नीतियों को प्रचारित किया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:13 AM (IST)
भाजपा की दलित विरोधी नीतियां उजागर करेगी कांग्रेस
भाजपा की दलित विरोधी नीतियां उजागर करेगी कांग्रेस

लखनऊ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव निकट आते ही कांग्रेस ने अपने वोटबैंक को लुभाने की कोशिशें तेज कर दी है। इसके लिए दलितों के बीच जाकर संवाद बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने के साथ सरकार की विफलता और दलित विरोधी कार्यक्रमों को भी प्रचारित किया जाएगा। अनुसूचित जाति विभाग की गुरुवार (20 सितंबर) को होने वाली बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन नितिन राउत के साथ प्रभारी उपाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी भी मौजूद रहेंगे। 

भाजपा विरोधी गठबंधन को लेकर जारी उहापोह के बीच कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बसपा और सपा के तेवरों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व द्वारा समानांतर तैयारियां तेज कर दी है। जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रंखला शुरू करने के अलावा फ्रंटल प्रकोष्ठों व विभागों की बैठकें आरंभ की है। सम्मेलनों में गठबंधन न होने की स्थिति में अपने दम पर चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है।

गुरुवार को होने वाली अनुसूचित विभाग की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी शामिल होंगे। चेयरमैन बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंच रहे राउत के अभिनंदन के लिए सभी जिला-शहर अध्यक्षों को भी  बुलाया गया है।अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के साथ संगठन को मजबूती देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी करेंंगे। 

प्रोजेक्ट शक्ति आज लांच होगा

प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को कांग्रेस का प्रोजेक्ट शक्ति लांच किया जाएगा। संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए शुरू होने वाले प्रोजेक्ट शक्ति को अध्यक्ष राजबब्बर और डाटा एनालिटिक विभाग के चेयरमैन प्रवीन चक्रवर्ती द्वारा जारी किया जाएगा। 

पंचायतीराज संगठन की कमान

ग्राम पंचायतों में कांग्रेस की घटी दखल को बढ़ाने के लिए युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन में मध्य क्षेत्र के संयोजक पद पर तरुण पटेल को नामित किया गया है। राष्ट्रीय चेयरमैन मीनाक्षी नटराजन ने बताया कि गांवों में पंचायतीराज व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश को बेनकाब किया जाएगा। भाजपा पंचायती व्यवस्था को ध्वस्त करने में लगी है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री रहे तरुण पटेल युवक कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी