UP Assembly Election 2022: कांग्रेस के टिकट के लिए अब 10 अक्टूबर तक आवेदन, 11 हजार रुपये के साथ करें अप्लाई

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। अब कांग्रेस के टिकट के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। पहले इसके लिए आखिरी तारीख 25 सितंबर तय की गई थी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: कांग्रेस के टिकट के लिए अब 10 अक्टूबर तक आवेदन, 11 हजार रुपये के साथ करें अप्लाई
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है।

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। अब कांग्रेस के टिकट के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। पहले इसके लिए आखिरी तारीख 25 सितंबर तय की गई थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को इस बारे में सर्कुलर जारी कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के टिकट के आवेदन आमंत्रित करने के लिए बीती 14 सितंबर को सर्कुलर जारी किया था। आवेदन जिला मुख्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और राज्य स्तर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं।

बता दें कि अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन करने वालों को पार्टी को 11 हजार रुपये सगयोग राशि के तौर पर देना होगा। सभी आवेदक जिला/प्रदेश स्तर पर इन अधिकृत लोगों के पास अपना आवेदन पत्र 11 हजार रुपये की सहयोग राशि के साथ जमा कर सकते हैं। सहयोग राशि उप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम चालू खाते में जमा होगी।

chat bot
आपका साथी