कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष लल्लू बोले, उत्‍तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पार्टी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनभावना है कि हमें प्रियंका की देखरेख में सरकार बनानी चाहिए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 09:36 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष लल्लू बोले, उत्‍तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पार्टी
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष लल्लू बोले, उत्‍तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पार्टी

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि उतरप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव पार्टी प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व और देखरेख में ही लड़ेगी। साथ ही कहा है कि कांग्रेस किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों और वंचितों से गठजोड़ किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि उत्तर प्रदेश प्रियंका वाड्रा की भूमि है।

प्रियंका और उनके परिवार का इस भूमि और प्रदेश की जनता से लगाव है। वह करोड़ों लोगों के हृदय में रहती हैं, इसलिए हमें यकीन है कि प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस को जनता अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनभावना है कि हमें प्रियंका की देखरेख में सरकार बनानी चाहिए। प्रियंका को भाजपा नेताओं द्वारा ट्विटर वाली नेता कहे जाने के सवाल पर बोले कि सरकार प्रियंका से भयभीत है। हिरासत में लिए जाने के बावजूद वह सड़कों पर उतरीं और सोनभद्र के आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। जिस तरह से वह हर मुद्दे पर सरकार को अलग-थलग कर रही हैं, सरकार डरी और फंसी हुई है। 

गौरतलब है क‍ि प्रियंका वाड्रा उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। योगी सरकार पर तंज कसने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा योगी सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहती हैं। वह लगातार ट्वीट कर रही हैं और कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतार दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का जिक्र करते हुए हत्या में यूपी को टॉप पर बताया था। इस पर योगी सरकार की ओर से बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के आंकड़ों सहित पूरी रिपोर्ट जारी कर दी, जिसमें टिप्पणी है कि देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश की स्थिति अपराध नियंत्रण में अच्छी है।

chat bot
आपका साथी