कांग्रेस नेता लालजी देसाई का आरोप- धर्मांतरण का मुद्दा उठा यूपी को ध्रुवीकरण की आग में झोंकने की कोशिश

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि धर्मांतरण का मामला विधानसभा चुनाव की ओर जाते उत्तर प्रदेश को ध्रुवीकरण की आग में झोंकने की कोशिश है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की यह पुरानी नीति रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:18 PM (IST)
कांग्रेस नेता लालजी देसाई का आरोप- धर्मांतरण का मुद्दा उठा यूपी को ध्रुवीकरण की आग में झोंकने की कोशिश
कांग्रेस नेता लालजी देसाई ने कहा कि धर्मांतरण का मुद्दा उठाकर यूपी में ध्रुवीकरण की कोशिश हो रही है।

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकारों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को यहां कहा कि सत्ता का नशा बहुत जहरीला होता है। सत्ता के खिलाफ हर आवाज दबाई जा रही है और सरकार की नाकामी उजागर करने वाले आंकड़े छिपाए जा रहे हैं।

लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब लालजी देसाई ने कहा कि धर्मांतरण का मामला विधानसभा चुनाव की ओर जाते उत्तर प्रदेश को ध्रुवीकरण की आग में झोंकने की कोशिश है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की यह पुरानी नीति रही है।

कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता जिले, ब्लाक और गांव स्तर पर जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की नाकामी उजागर करेंगे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के अभियान को धार देने के लिए उन्होंने सेवा दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पोस्टर भी लांच किया।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी के खिलाफ सेवादल अब सड़क पर उतरने जा रहा है। जनता के सामने सबसे ज्वलंत मुद्दा महंगाई का है। कांग्रेस सेवा दल की ओर से लांच किए गए पोस्टर को लेकर हमारे कार्यकर्ता पांच-पांच की संख्या में सड़क पर निकलेंगे और बिना नारा लगाए गांधीवादी तरीके से महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

chat bot
आपका साथी