कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का प्रियंका वाड्रा पर तंज, कहा- अब उनके पास राजनीति के लिए मुद्दे नहीं बचे

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर उनको दिक्कत हुई थी जब उसे जब कानून निरस्त कर दिया गया तब भी उन्हें दिक्कत है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:06 AM (IST)
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का प्रियंका वाड्रा पर तंज, कहा- अब उनके पास राजनीति के लिए मुद्दे नहीं बचे
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है।

लखनऊ, जेएनएन। रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास राजनीति के लिए मुद्दे नहीं बचे है। कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर उनको दिक्कत हुई थी, जब उसे जब कानून निरस्त कर दिया गया तब भी उन्हें दिक्कत है। आखिर वह चाहती क्या हैं इसे स्पष्ट रूप से कहना चाहिए।

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीति करने के लिए मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी व अन्य मुद्दों का भी हमेशा राजनीतिकरण किया है। लखमीपुर घटना की सीबीआई जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है। अगर उन्हें इन संस्थाओं पर भरोसा नहीं करती है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करती है।

As far as Lakhimpur & other issues are concerned, Priyanka Gandhi always politicised it. CBI probe is underway into Lakhmipur incident, SC is taking cognisance of it. If she doesn't trust the institutions, I can't understand whom does she trust?: Aditi Singh, Rebel Congress MLA pic.twitter.com/SyQbhzXkiy

— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2021

रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने एक फिर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। हालांकि अदिति सिंह पहले भी अपनी पार्टी और उनके वरिष्ठ नेताओं पर हमलावर होती रही हैं। कृषि कानून लागू करने से लेकर उसे निरस्त करने के बाद प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी को लेकर विधायक अदिति सिंह ने सवाल उठाया है। विधायक अदिति सिंह ने कहा है कि विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। जब कृषि कानून को निरस्त कर दिया गया है तब भी उन्हें समस्या हो रही है।

Priyanka Gandhi had a problem when Bills were brought. She has a problem when the Laws (Farm Laws) have been repealed. What does she want? She should say it clearly. She is only politicising the matter. She has now run out of issues to politicise: Aditi Singh, Rebel Congress MLA pic.twitter.com/ssi8ZLPej5— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2021

बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी को संबोधित पत्र को साझा किया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि 'लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ हुई क्रूरता को पूरे देश ने देखा। किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा है। राजनीतिक दवाब के चलते इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की। उच्चतम न्यायालय ने इस संदर्भ में कहा कि सरकार की मंशा देखकर लगता है कि सरकार किसी विशेष आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।'

chat bot
आपका साथी