फोन टैपिंग को लेकर राजभवन नहीं पहुंच पाए कांग्रेसी, नेताओं का आरोप; पुलिस ने घरों में किया नजरबंद

फोन टैपिंग का भूत अब राजनीतिक संग्राम में तब्दील होता जा रहा है। सांसद के बाद अब सड़क पर कांग्रेस और दूसरी राजनीतिक पार्टियां सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने लखनऊ में राजभवन पर ज्ञापन देने का एलान तो किया लेकिन पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 04:09 PM (IST)
फोन टैपिंग को लेकर राजभवन नहीं पहुंच पाए कांग्रेसी, नेताओं का आरोप; पुलिस ने घरों में किया नजरबंद
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन से लेकर राजभवन तक शांति मार्च निकालने की तैयारी में थे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। फोन टैपिंग का भूत अब राजनीतिक संग्राम में तब्दील होता जा रहा है। सांसद के बाद अब सड़क पर कांग्रेस और दूसरी राजनीतिक पार्टियां अब सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने लखनऊ में राजभवन पर ज्ञापन देने का एलान तो किया लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल के चलते स्वास्थ्य भवन तिराहे से आगे नहीं बढ़ सके। पुलिस ने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और एमएलसी दीपक सहित तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डन भेज दिया। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शन मेंं जाने से रोकने के लिए पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। 

राहुल गांधी और दूसरे कई नेताओं के फोन टैपिंग का मुद्दे को लेकर कांग्रेस के अलावा सपा और दूसरी पार्टियां भी सरकार से जवाब मांग रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन से लेकर राजभवन तक शांति मार्च निकालने की तैयारी की थी। शांति मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल होने की बात कही जा रही थी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देना चाहते हैं लेकिन पुलिस जाने नहीं दे रही है। शहर के तमाम रास्तों पर पुलिस लगा दी गयी है और इधर आने वालों को रोका जा रहा है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस वेद प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से मार्च निकालकर सरकार द्वारा फोन टैपिंग का विरोध किया जा रहा है लेकिन पुलिस ने हम लोगों को घर में ही नजरबंद कर लिया है। पुलिस शांति मार्च में शामिल होने के लिए जाने नहीं दे रही है। प्रदेश सरकार की तानाशाही है जिसे चलने नहीं दिया जाएगा। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का कहना है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जिस तरह लोगों की फोन टैपिंग करायी जा रही है हम हर कीमत पर इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

chat bot
आपका साथी