कांग्रेस नेता सुनील राय का आरोप- प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सवर्ण विरोधी मानसिकता से ग्रस्त

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे सुनील राय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर सवर्ण विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में रहते हुए सवर्ण लोग पार्टी से नहीं जुड़ सकते है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:07 PM (IST)
कांग्रेस नेता सुनील राय का आरोप- प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सवर्ण विरोधी मानसिकता से ग्रस्त
कांग्रेस नेता सुनील राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सवर्ण विरोधी मानसिकता से ग्रस्त हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ताकत जुटाना चाह रही कांग्रेस में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही। सवर्ण शोषित कांग्रेसी के नाम से एक वाट्सएप ग्रुप पहले से ही चल रहा है, जिसमें कई बड़े नेता भी जुड़े हैं। अब पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर सवर्ण विरोधी होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे सुनील राय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर सवर्ण विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में रहते हुए सवर्ण लोग पार्टी से नहीं जुड़ सकते है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की है।

सुनील राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनके समर्थकों से अपनी हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। राय ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सबको लेकर चलने में सक्षम नहीं हैं। पार्टी के जनाधार को लगातार गिराने का काम कर रहे हैं। पहले यह पार्टी सर्व समाज की पार्टी थी, पर अब लल्लू के व्यवहार से तमाम बड़े नेता कांग्रेस से कट रहे हैं। इस संबंध में सुनील राय ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है।

सुनील राय ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। विगत 25 सालों से लगातार पार्टी का सेवा करते आ रहे हैं, पर न तो चुनाव लड़ने का कभी अवसर मिला और न ही एक बार प्रदेश सचिव को छोड़कर संगठन में ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। जबकि बाहर से आए लोग लगातार सम्मान पाते रहें। इस पत्र में उन्होंने अजय कुमार लल्लू को सवर्ण विरोधी बताते हुए कहा है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में पार्टी का बागडोर ऐसे हाथ में है जो सवर्ण विरोधी है व सबको साथ लेकर चलने की क्षमता भी उनमें नहीं है।

पत्र में सुनील राय ने लिखा है कि उन्होंने नव वर्ष पर उत्तर प्रदेश पार्टी मुख्यालय के समक्ष शुभकामना की एक होर्डिंग लगाई थी, जिसमे यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तो फोटो थी, पर लल्लू की फोटो गलती से नहीं लग पायी थी। उस होर्डिंग में अपना फोटो न देख अजय लल्लू ने उसे उतरवा कर सड़क पर रखवा दिया और इसका विरोध करने पर वह व उनके लोग बदसलूकी की। बाद में पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दबाव में पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है, जबकि उनके खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।

chat bot
आपका साथी