कांग्रेस के नेता इमरान मसूद का समाजवादी पार्टी में जाने से इन्कार, बोले-भाजपा को टक्कर देने वाली सबसे बड़ी पार्टी सपा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिव इमरान मसूद ने सपा पार्टी में जाने से साफ इन्कार किया। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश में कोई भी पार्टी अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है। मेरी राय है कि सभी को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लडऩा चाहिए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:46 AM (IST)
कांग्रेस के नेता इमरान मसूद का समाजवादी पार्टी में जाने से इन्कार, बोले-भाजपा को टक्कर देने वाली सबसे बड़ी पार्टी सपा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान मसूद

लखनऊ, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया है। सहारनपुर में शनिवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के रवाना होने के अवसर पर साफ कहा कि उनका अभी या फिर कभी भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने का इरादा है।

लोकसभा चुनाव 2019 में सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे इमरान मसूद शनिवार को सहारनपुर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान काफी सक्रिय थे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिव इमरान मसूद ने सपा पार्टी में जाने से साफ इन्कार किया। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश में कोई भी पार्टी अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है। इसी कारण मेरी मेरी व्यक्तिगत राय है कि कांग्रेस के साथ सपा, बसपा तथा लोकदल सभी को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लडऩा चाहिए तभी जीत संभव है।

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को टक्कर देने वाली सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी ही है। जिसको रणनीति के तहत कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी है और वह देश और प्रदेश में बदलाव चाहती है। इमरान मसूद ने कांग्रेस के पूर्व शासन का बखान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सरकार में 72 हजार करोड रुपए किसानों का माफ किया। मनरेगा और भूमि अधिनियम भी कांग्रेस की ही देन है। इस दौरान बेहट में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के फार्म हाउस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम भी पहुंचे थे।

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा से पहले फार्म हाउस पर प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री मुजफ्फर अली नकवी ने कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा जनता को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है। सहारनपुर में सात विधानसभा में यह यात्रा चलाई जाएगी। जिसमें आमजन को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कांग्रेस ही भाजपा के कुशासन को खत्म कर सुशासन लाएगी। कांग्रेस दलित, अगड़े व पिछड़े की जातिगत राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस सभी जाति धर्म की पार्टी है।  

chat bot
आपका साथी