कांग्रेस की सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा शुरू, गली-गली में गूंजने लगी रामधुन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर कांग्रेस ने आज से सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा शुरू कर दी। इसके तहत रामधुन गाते कांग्रेसी सड़कों पर निकले।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 09:10 AM (IST)
कांग्रेस की सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा शुरू, गली-गली में गूंजने लगी रामधुन
कांग्रेस की सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा शुरू, गली-गली में गूंजने लगी रामधुन

लखनऊ (जेएनएन)। आगामी लोकसभा 2019 के चुनावी मैदान में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। दरअसल, केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसी वजह से सभी पार्टियों की तरह कांग्रेस ने भी यूपी पर ही फोकस किया है। इसके लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर कांग्रेस ने आज से सत्य-अहिंसा संकल्प यात्रा शुरू कर दी। प्रमुख कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में हुआ जिसे प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने नेतृत्व दिया।

वार्ड स्तर पर प्रभात फेरी 

आगामी 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अहिंसा दिवस के रूप में मना रही है। सभी जनपदों में ग्राम एवं वार्ड स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसके क्रम में आज राजधानी के लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों रामधुन गाते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और प्लेकार्ड हम बापू के 150वें जयन्ती वर्ष पर संकल्प लेते हैं कि हम उनकी सत्य एवं अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे, हाथों में लेकर प्रभात फेरी निकाली।

सत्य-अहिंसा और भाईचारे का संदेश 

कांग्रेस प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सबसे महत्वपूर्ण समय है जब हम राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए जिससे राष्ट्रपिता के द्वारा स्थापित जीवन मूल्य, आदर्श और नैतिकता, शुचिता समाज में स्थापित की जा सके और देश के वर्तमान विषाक्त वातावरण से आम जनता को राहत पहुंचायी जा सके। रायबरेली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रमेश शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई जो रामधुन गाते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसे तरह लगभग सभी जिलों में आज रामधुुन गूंजी।

फिर गूंजने लगी रामधुन

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस सूबे में जीत हासिल करने के लिए लगातार नई-नई रणनीति बनाने में लगे है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश देने के लिए गली-गली रामधुन गाते हुए गुजरते देखे गए। माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से महात्मा गांधी की जयंती पर कई प्रोग्राम चलाकर जनता के बीच बने रहने की कवायद के बीच अब कांग्रेस ने अपनी पैठ मजबूत करने के लिए यह रणनीति अपनाई है।

गांव-गांव होगा सत्य अहिंसा का संदेश

इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप सत्य अहिंसा का पालन करने का संकल्प लेते हुए गांव-गांव उनके संदेश को पहुंचाना है। यह यात्रा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। 26 सितंबर से न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से संकल्प यात्रा शुरू की जायेगी। यह यात्रा गांव-गांव जायेगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ता गांधी जी के प्रिय भजन श्रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीतारामश गाते गलियों में घूमेंगे। 

chat bot
आपका साथी