लखनऊ के दिवाली मेले में हंसाने आएंगे राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल, लोकगीत संध्या में रहेंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी

गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में लगने वाले दीपावली मेला में आप अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाएंगे। यहां आने वाले लोगों का मनोरंजन करने के लिए नगर निगम ने हांस्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल को भी आमंत्रित किया है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:09 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:44 PM (IST)
लखनऊ के दिवाली मेले में हंसाने आएंगे राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल, लोकगीत संध्या में रहेंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी
गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में लगने वाले दीपावली मेले में रहेगा खास आयोजन।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में लगने वाले दीपावली मेला में आप अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाएंगे। यहां आने वाले लोगों का मनोरंजन करने के लिए नगर निगम ने हांस्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल को भी आमंत्रित किया है। 29 अक्टूबर को कमेटी नाइट में ये दोनों हांस्य कलाकार दीपावली मेला में हर किसी को ठहाका लगाने को मजबूर कर देंगे।

28 अक्टूबर से चार नवंबर तक चलने वाले दीपावली मेला में तीन नवंबर तक ही सांस्कृतिक आयोजन होंगे। दीपावली मेला का शुभारंभ 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। शाम छह बजे से होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान गोमती आरती के साथ ही लेजर शो होगा और फूलों की होली खेली जाएगी। लेजर शो से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के दृश्य को दिखाया जाएगा।

झूलेलाल वाटिका भी तरफ जाने वाले रास्तों को जगमग करने की तैयारी है। नदी के दूसरे तट के मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जिससे उसकी परछाई नदी में दिखाई देगी। रविवार को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने दीपावली मेला स्थल पर ही अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और हर काम के लिए अधिकारियों की तैनाती की। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमेटी बनाई गई है। मेला में एक तरफ स्ट्रीट वेंडर्स को दुकानें दी जाएंगी।

दीपावली मेला के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

28 अक्टूबर शुभारंभ के साथ ही गोमती आरती, लेजर शो और फूलों की होली गीतांजली शर्मा की टीम द्वारा 29 अक्टूबर कामेडी नाइट राजू श्रीवास्तव सुनील पाल 30 अक्टूबर स्प्रिचुवल नाइट पदम्श्री कैलाश खेर 31 अक्टूबर बालीवुड नाइट बादशाह एक नवंबर लोकगीत संध्या पद्मश्री मालिनी अवस्थी दो नवंबर कवि सम्मेलन (कवि विष्णु सक्सेना, जेमिनी, शशिकांत यादव, शंभू शिखर, रवि चतुर्वेदी, अनिल चौबे, पद्म चौहान, अशोक चारण, प्रियांशु गजेंद्र, राग किशोर तिवारी) तीन नवंबर एक लाख गोमय दीपोत्सव
chat bot
आपका साथी