Weather Update in Lucknow: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह मैदानी इलाके में ठंड बढ़ाएंगी। वहीं सुबह-शाम आद्रता अधिक रहेगी। ऐसे में ह्रदय-सांस रोगी सुबह सतर्क रहे। वह ठंड से बचाव रखें। कई लेयर में कपड़े पहनें। जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:05 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 10:24 AM (IST)
Weather Update in Lucknow: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
मंगलवार को दिन में स्मॉग का भी असर रहा।

लखनऊ, जेएनएन।  देर शाम राजधानी कोहरा की गिरफ्त में आ गई। वहीं सुबह ठंड रही। दिन चढ़ते ही सूरज की किरणें राहत देने लगी, ज‍िससे कोहरा भी छट गया। शहर में दिन में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की मौजूदगी धीरे-धीरे ठंड में इजाफा करेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह मैदानी इलाके में ठंड बढ़ाएंगी। वहीं सुबह-शाम आद्रता अधिक रहेगी। ऐसे में ह्रदय-सांस रोगी सुबह सतर्क रहे। वह ठंड से बचाव रखें। कई लेयर में कपड़े पहनें। जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वहीं मंगलवार को दिन में स्मॉग का भी असर रहा। ऐसे में सूर्य की किरणें भी हल्की रहीं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी बारिश की संभावना नहीं है। दिन में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। 

पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेेगी। उत्तरी-पश्चि‍मी हवाओं से सर्दी में इजाफा होगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सप्ताहभर में मौसम करवट लेगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्‍स‍ियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को भी इसी के आसपास तापमान रहने की उम्मीद है। वहीं सुबह-शाम ठंड से अस्थमा, सीओपीडी, हृदय रोगियों की मुश्कि‍लें बढ़ने लगी हैं। अस्पताल की ओपीडी में बीमारी से पीड़ित मरीज समस्या लेकर पहुंच रहें हैं। डॉक्टर उन्हें तड़के मॉर्निंग वॉक न करने का सुझाव दे रहे हैं। धूप निलकने पर भी बुजुर्ग घर के बाहर निकलें। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए शरीर को कपड़ों से ढके रहें।

इनहेलर न करें ब्रेक

सुबह- शाम मौसम में आद्रता अधिक होने से अस्थमा रोगी को ज्यादा परेशानी हो रही है। वह दवा व इनहेलर लेना ब्रेक न करें। ऐसा करने से वह अस्थमा अटैक का शिकार हो सकते हैं। वहीं ब्लड प्रेशर के मरीज समय-समय पर डॉक्टरों से चेकअप कराएं। मौसम में बदलाव के साथ उनकी दवा भी बदल सकती है।

chat bot
आपका साथी