CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश- तय समय सीमा में पूरे होने चाहिए राम नगरी अयोध्या के विकास कार्य

राम नगरी अयोध्या के विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। अयोध्या के विजन डाक्युमेंट के कार्यान्वयन की रणनीति और समेकित अवसंरचना विकास योजना का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद सीएम योगी ने इसमें कुछ संशोधन करने के निर्देश दिए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश- तय समय सीमा में पूरे होने चाहिए राम नगरी अयोध्या के विकास कार्य
राम नगरी अयोध्या के विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। राम नगरी अयोध्या के विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। अयोध्या के विजन डाक्युमेंट के कार्यान्वयन की रणनीति और समेकित अवसंरचना विकास योजना का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद सीएम योगी ने इसमें कुछ संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे जल्द दोबारा प्रस्तुत करने को कहा है।

शनिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन संस्कृति, विरासत व परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए सभी आधुनिक सुविधाओं का समावेश कर इसका सर्वांगीण विकास किया जाना हमारी प्राथमिकता है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार अयोध्या के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को अंतर्विभागीय समन्वय बनाकर तेजी से काम करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे विश्वस्तरीय धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिगृहण के मामलों को सहमति के आधार पर जल्द निस्तारित किया जाए। प्रभावित दुकानदारों व निवासियों के व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्थाएं भी करने को कहा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, जलशक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी और मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया तथा अयोध्या के मंडलायुक्त व जिलधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।

chat bot
आपका साथी