पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बांटे उपहार, लंगर और स्‍वास्‍थ्‍य श‍िव‍िर लगाए गए

निर्वाण संस्था द्वारा संचालित राजकीय बालक एवं बालिका विशेषीकृत गृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार भी दिए। साथ में दूध मिठाई भी दीं। बच्चों के बीच मुख्यमंत्री ने कुछ समय बिताया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:48 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बांटे उपहार, लंगर और स्‍वास्‍थ्‍य श‍िव‍िर लगाए गए
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री स्वाति सिंह और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थीं।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन शहर में जगह-जगह मनाया गया। सभी गुरुद्वारों में भी जन्मदिन का आयोजन किया गया और लंगर का वितरण किया गया। भाजपा के कार्यालयों में भी जन्मदिन मनाया जा रहा है। निर्वाण संस्था द्वारा संचालित राजकीय बालक एवं बालिका विशेषीकृत गृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार भी दिए। साथ में दूध मिठाई भी दीं। बच्चों के बीच मुख्यमंत्री ने कुछ समय बिताया और उनसे जुड़ी जानकारियां भी लीं। मुख्यमंत्री ने विशेषीकृत गृह परिसर का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बच्चों को भी जो भी योजनाएं हो, उसका लाभ दिया जाए।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री स्वाति सिंह और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने हनुमान सेतु मंदिर में 71 दीप जलाए और 71 किलो लड्डू का वितरण किया। मंदिर परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। जानकीपुरम स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना रोकथाम का टीका शिविर लगाया गया। शहर में जगह-जगह कोरोना रोकथाम के टीका शिविर का भी आयोजन किया गया है।

भाजपा की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। महापौर ने बताया कि शहर के पंद्रह गुरुद्वारों में अरदास के साथ ही लंगर का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम शाम तक चलता रहेगा। भाजपा महानगर इकाई के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पूरे शहर में कोरोना टीकाकरण का शिविर चल रहा है। अलग-अलग धर्मों की तरफ से भी आयोजन किए गए।

chat bot
आपका साथी