Tokyo Olympics 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन पर पीवी सिंधू और हॉकी टीम को दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधू और भारतीय हाकी टीम की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी ने बधाई दी है। योगी ने ट्वीट किया मातृशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश की ख्यातिलब्ध शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतकर वैश्विक क्षितिज पर मां भारती को गौरवविभूषित किया है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:18 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन पर पीवी सिंधू और हॉकी टीम को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीवी सिंधु और हाकी टीम को बधाई दी।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधू और भारतीय हाकी टीम की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी बधाई दी है। योगी ने रविवार को ट्वीट किया, मातृशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश की ख्यातिलब्ध शटलर पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक क्षितिज पर मां भारती को गौरवविभूषित किया है। हार्दिक बधाई।

दूसरे ट्वीट में सीएम ने लिखा, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने इतिहास रचते हुए चार दशक बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बहुप्रतीक्षित और अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई एवं भविष्य की स्वर्णिम सफलता के लिए मंगलकामनाएं। इसी तरह स्वतंत्रदेव सिंह ने बधाई देते हुए लिखा कि देश की बेटी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस हर्षपूर्ण जीत की उनको और समस्त देशवासियों को हृदय से बधाई।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए चार दशक बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बहुप्रतीक्षित व अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई एवं भविष्य की स्वर्णिम सफलता हेतु मंगलकामनाएं। जय हिंद!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 1, 2021

बता दें कि पीवी सिंधू इसके पहसे पहले हुए ओलंपिक में भी चमकदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक का सफर तय करते हुए देश के लिए रजत पदक जीतने में कामयाबी पाई थी। वहीं, भारतीय हाकी टीम के पास खेल के इस महाकुंभ में चैंपियन बनने का बढ़िया मौका है। हाकी की दोनों टीमों ने अभी तक शानदार खेल दिखाया। जिसको देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय खिलाड़ी टोक्यो में इतिहास जरूर रचेंगे। 

chat bot
आपका साथी