यूपी में 16 करोड़ टीके लगाए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, देश में सबसे ज्यादा लगी वैक्सीन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कुल 16.09 करोड़ टीके लगाए जाने पर प्रदेशवासियों व स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM (IST)
यूपी में 16 करोड़ टीके लगाए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, देश में सबसे ज्यादा लगी वैक्सीन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 16.09 करोड़ टीके लगाए जाने पर प्रदेशवासियों व स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का आंकड़ा 16 करोड़ के पार पहुंच गया। प्रदेश में अब तक 11.14 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और इसमें से 4.94 करोड़ ने दोनों डोज लगवा ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कुल 16.09 करोड़ टीके लगाए जाने पर प्रदेशवासियों व स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है। वहीं अब तक टीका न लगवाने वाले लोगों से योगी ने अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।

जीवन व जीविका को सुरक्षित करते हुए उ.प्र. 16 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित है।

आप भी अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 29, 2021

अब तक देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है। देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में अब तक 11.31 करोड़ टीके लगाए गए हैं। यहां 7.37 करोड़ ने वैक्सीन की पहली और 3.93 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। तीसरे नबर पर पश्चिम बंगाल में 9.21 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यहां 6.31 करोड़ ने टीके की पहली और 2.90 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं।

chat bot
आपका साथी