मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडियन चैंबर आफ कासर्म की वार्षिक बैठक में प्रदेश में हुए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2015-16 में छठी अर्थव्यवस्था मानी जाती थी। वही उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा उत्तर प्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडियन चैंबर आफ कासर्म की वार्षिक बैठक में प्रदेश में हुए कार्यों की चर्चा की।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया को तेज कर एक नई अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। बीते पांच वर्षों में राज्य सरकार ने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है। रोजगार की दृष्टि से निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में बदलाव को प्राथमिकता दी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। साथ ही ईज आफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे अच्छी छलांग लगायी है। वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश इसमें 14वें स्थान पर था, जो अब दूसरे स्थान पर आ गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ने गुरुवार को इंडियन चैंबर आफ कासर्म (आइसीसी) की वार्षिक बैठक में प्रदेश में हुए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2015-16 में छठी अर्थव्यवस्था मानी जाती थी। वही उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ी है। किसानों के हितों के अनुकूल विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। कहा कि राज्य में पांच वर्ष पूर्व बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी, जो अब घटकर चार प्रतिशत पर आ गई है। योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रदेश 30 से 36वें स्थान पर था। अब केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में प्रदेश पहले स्थान पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 1947 से वर्ष 2017 तक केवल 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। बीते पांच वर्षों में प्रदेश में 33 नए मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं, जिनमें 17 मेडिकल कालेजों में गुजरे दो वर्षों के दौरान प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से शिल्पियों को प्रोत्साहन दिया। एमएसएमई के कारण प्रदेश आज देश में निर्यात के नए केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। वर्ष 2019-20 में एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश में एक लाख 31 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में निवेशक निवेश करने से डरते थे। वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया। जिसके बाद विभिन्न सेक्टरों में प्रदेश को 4.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 43 प्रतिशत निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार के अन्य उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी