लोहिया संस्थान में बनेगी सेंट्रल रिसर्च लैब, मिलेगा शोध का मौका Lucknow news

एकेडमिक ब्लॉक के आठवें तल पर होगी स्थापना।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:16 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 12:02 AM (IST)
लोहिया संस्थान में बनेगी सेंट्रल रिसर्च लैब, मिलेगा शोध का मौका Lucknow news
लोहिया संस्थान में बनेगी सेंट्रल रिसर्च लैब, मिलेगा शोध का मौका Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेंटर रिसर्च लैब बनेगी। यह हाइटेक मशीनों व उपकरणों से लैस होगी। एकेडमिक ब्लॉक में स्थापित होने वाली लैब डॉक्टर-विद्यार्थी दोनों को शोध का मौका मिलेगा।लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का 14 मंजिला एकेडमिक ब्लॉक तैयार है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बहुमंजिला इमारत में सभी विभाग शिफ्ट होंगे। वहीं निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने आठवें तल पर सेंट्रल रिसर्च लैब बनाने का फैसला किया है। इसमें हाईलेवल के टेस्ट होंगे। डॉक्टर, विद्यार्थियों के शोध के साथ-साथ प्रशिक्षण की भी सुविधा होगी।

आठ हॉल में होगी लैब

डॉ. एके त्रिपाठी के मुताबिक आठवें तल पर आठ हॉल बने हैं। इनमें चरण वार लैब की स्थापना की जाएगी। अभी बायोकैमिस्ट्री, पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी की मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा कुछ मशीनें एनॉटमी की होंगी।

यह लैब और बढ़ेंगी

डॉ. एके त्रिपाठी के मुताबिक सेंट्रल रिसर्च लैब में हाईलेवल टेस्टिंग लैब होंगी। इसमें मॉलीक्यूलर लैब, जीन सीक्वेंसिंग लैब, एनालिटिकल टॉक्सीकोलॉजी लैब, ड्रग लेवल टेस्टिंग लैब, साइटोजेनेटिक लैब, नैना टेक्नोलॉजी लैब, स्टेम सेल कल्चर लैब होंगी।

यह भी जानें संस्थान के 40 विभागों के लिए एक सेंट्रेलाइज लैब। दो से अधिक डिपार्टमेंट को मिले रिसर्च प्रोजेक्ट को एक साथ मिलकर करने की सुविधा। सेमिनार, कांफ्रेंस होने पर लैब में ट्रेनिंग की सुविधा। समय-समय पर नई तकनीक को अपग्रेड करना। 

chat bot
आपका साथी