UP Panchayat By Elections: पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आज, 128 प्रधान पदों के लिए होगी वोटिंग

UP Panchayat By Elections ग्राम प्रधानों के 128 जिला पंचायत सदस्यों के छह क्षेत्र पंचायतों के 137 तथा ग्राम पंचायतों में 14179 रिक्त पदों के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्यों के रिक्त सात पदों में एक स्थान पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण छह का चयन वोटों से होगा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:15 AM (IST)
UP Panchayat By Elections: पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आज, 128 प्रधान पदों के लिए होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आज होगा।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ग्राम प्रधानों के 128, जिला पंचायत सदस्यों के छह, क्षेत्र पंचायतों के 137 तथा ग्राम पंचायतों में 14,179 रिक्त पदों के लिए मतदान होगा।

जिला पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त सात पदों में एक स्थान पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण छह का चयन वोटों से होगा। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त 186 पदों में 44 निर्विरोध चुने जाने के बाद 137 पदों पर मतदान होगा। ग्राम प्रधानों के रिक्त 156 पदों में से 26 आम सहमति से चुन लिए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 2,27,504 पदों में से 2,06,941 पर नाम वापसी के बाद चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। प्रदेश में ललितपुर व कासगंज को छोड़कर शेष 73 जिलों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए 8321 मतदान स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी