India-China Border Tension: व्यापारियों ने जलाई चीन के उत्पादों की होली, इस बार स्वदेशी होगी दिवाली

इस बार दीपावली होगी पूर्ण रूप से स्वदेशी व्यापारियों का आह्वान नहीं करेंगे चीन का सामान आयात।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:30 PM (IST)
India-China Border Tension: व्यापारियों ने जलाई चीन के उत्पादों की होली, इस बार स्वदेशी होगी दिवाली
India-China Border Tension: व्यापारियों ने जलाई चीन के उत्पादों की होली, इस बार स्वदेशी होगी दिवाली

लखनऊ, जेएनएन। चीन के सामान का बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले सोमवार को प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में उदय गंज चौराहे पर चीन के उत्पादों  की होली जलाई। चीन के विरोध में नारे लगाए गए। साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं द्वारा या स्वयं की सहायता से समूह बना कर छोटी या बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने का संकल्प भी लिया गया।

संगठन अध्यक्ष ने कहा कि चीनी वस्तुओं को देश से बाहर करने के लिए सरकारी, व्यापारिक, निजी एवं औद्योगिक स्तर पर संयुक्त प्रयास करने होंगे। व्यापारियों ने चीन के उत्पादों के बहिष्कार का चरणवार कार्यक्रम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा इस बार रक्षाबंधन में देश में चाइना की राखी का आयात  नहीं हुआ जिससे चाइना को लगभग 4000 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। इससे भारत के कुटीर उद्योगों को लाभ हुआ। इस बार दीपावली भी पूर्णरूपेण देशी होगी। चीन का सामान बाजार से इस बार गायब होगा।

आदर्श व्यापार मंडल इस मुहिम को गंभीरता के साथ आगे कई महीनों तक चलाएगा।चीन के उत्पादों का दहन करने वालों में कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, मोहम्मद आदिल,अनिरुद्ध निगम, आशीष गुप्ता, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी