Barabanki Accident News: ट्रक ने खड़ी डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 18 की मौत-23 घायल
Barabanki Accident News अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट में कल्याणी नदी के पुल पर मंगलवार देर रात हुआ भीषण हादसा। बस में सभी यात्री बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे। हरियाणा से बिहार जा रही ऋषभ टेवल्स की बस में सवार थे करीब 135 यात्री।
बाराबंकी, जागरण संवाददाता। Barabanki Accident News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रामसनेहीघाट के कल्याणी नदी के पुल पर खराब खड़ी ऋषभ टेवल्स की डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार और नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब 135 यात्रियों में से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हो गए। छह लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज चल रहा है। नौ को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही बस में सभी यात्री बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे।
तेज बारिश के बीच चला रेस्क्यू : रामसनेहीघाट में कल्याणी नदी के पुल पर हुए हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश होने लगी। इससे बारिश के बीच ही रामसनेहीघाट एसडीएम जितेंद्र कुमार और सीओ पंकज ङ्क्षसह के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से दुघर्टना ग्रसित वाहनों को किनारे हटवाया। इसके बाद घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया, जहां से 19 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने देर रात ही घटनास्थल व सीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों का हाल जाना। साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। बुधवार की सुबह एडीजी जोन डा. एसएन साबत और आइजी अयोध्या डा. संजीव गुप्ता व जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एक्सल टूटने से खराब हो गई थी बस : बिहार जा रही बस का मंगलवार रात करीब नौ बजे एक्सल टूटने पर ड्राइवर ने उसे कल्याणी दी पुल के पास खड़ी कर दिया और मैकेनिक की तलाश में चला गया। इसके बाद यात्री बस के नीचे, आसपास लेट गए थे। करीब 12 बजे पीछे से ट्रक के टक्कर मारने से बस सो रहे यात्रियों को रौंदते हुए करीब 15 मीटर तक आगे बढ़ गई। हादसे में 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की जिला अस्पताल में ले जाते समय और एक की उपचार के दौरान में मौत हो गई।
हादसे में इनकी गई जान
(नोट : दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।)
मिथिलेश (20) पुत्र तारा पंडित, कन्हौली, जनपद सीतामढ़ी सुरेश (35) पुत्र प्रकाश पंडित, कन्हौली, जनपद सीतामढ़ी शंभू साहनी (35) पुत्र महेन्द्र साहनी, कोठिया बेलाही, थाना रूनीसैदपुर, जनपद सीतामढ़ी जोगेन्द्र (45) पुत्र सज्जनराय, जहांगीरपुर, थाना श्यामपुरमारा, जनपद सीवर मिश्री लाल (50) पुत्र ङ्क्षचगी, लोहिया पटरी, थाना फुलपरास, जनपद मधुबनी इन्दल साहनी (47) पुत्र रामविजय, कोठिया टोला, थाना रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी भोला साहनी (45) पुत्र अहूरन साहनी, बेलाही, थाना रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी शम्भू (29) पुत्र बच्चेलाल, लोहिया, पटरी, थाना फुलपरास, जनपद मधुबनी संतोष (22) पुत्र जगदीश साहनी, कोठिया, थाना रूनीसैदपुर, जनपद सीतामढ़ी शंभू पुत्र बच्चालाल, लोहियापथ, पिपरा, मधुबनी इंदल सैनी पुत्र राम विनय सैनी, कोठिया बिल्हारी, थाना रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी सुशील पंडित (35) पुत्र अकलदेव, खोपा, थाना कन्हौली, जनपद सीतमढ़ी
(नोट : मृतकों और घायलों की यह सूची प्रशासन की ओर से जारी की गई है।)
यह भी पढ़ें : Barabanki Accident News: आंख खुली तो सामने था मौत का भयावह मंजर, अपनों को खोजने में मशगूल दिखे लोग
यह भी पढ़ें: Barabanki Bus Accident: पांच थानों की पुलिस ने किया पंचनामा, दस डाक्टरों ने पीएम; शव बिहार भेजने की तैयारी
Barabanki Bus Accident: 85 की क्षमता वाली बस में सवार थे 135 यात्री, टायर पंक्चर होने के बावजूद नहीं चेते चालक
तेज बारिश के बीच बचाव कार्य : हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। एसडीएम जितेंद्र कटियार व सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल भेजवाने का कार्य किया। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल व सीएचसी का जायजा लिया। एसपी ने 18 की मौत की पुष्टि की है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाई वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार लोग बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।