यूपी में लॉकडाउन हटते ही भवन न‍िर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल, जान‍िए क‍िसमें क‍ितनी हुई वृद्धि‍

भवन निर्माण सामग्री की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। मौरंग बालू सरिया और सीमेंट के दाम में बढोतरी हुई है। कारोबारी कहते हैं कि लंबे समय बाद भवन निर्माण का काम शुरू होते ही कंपनियों ने चार से पांच हज़ार रुपये प्रति टन का इजाफा किया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:52 PM (IST)
यूपी में लॉकडाउन हटते ही भवन न‍िर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल, जान‍िए क‍िसमें क‍ितनी हुई वृद्धि‍
सीमेंट में प्रति बोरी करीब दस रुपये की तेजी।

लखनऊ, जेएनएन। लाॅकडाउन खुलते ही भवन निर्माण सामग्री की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। मौरंग, बालू, सरिया और सीमेंट के दाम में उछाल आया है। कारोबारी करते हैं कि लंबे समय से बंद चल रहा भवन निर्माण का काम शुरू होते ही कंपनियों ने चार से पांच हज़ार रुपये प्रति टन का इजाफा किया है। पहले जो सरिया 55,000 से 56,000 रुपये प्रति टन थी अब वह 60,000 रुपये टन हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने भी दस रुपये बोरी का इजाफा किया है। इसके अलावा मौरंग में 15,000 रुपये प्रति हजार घन फीट की तेजी आई है। बालू की कीमतों में उछाल है।

भवन सामग्री  - कीमत प्रति टन पहले    - अब

सरिया             -55,000 से 56,000        -60,000

मौरंग-बालू की कीमतों में बहुत तेज इजाफा

भवन सामग्री- प्रति ट्रक (1000 घनफीट) -  पहले -    अब

मौरंग-                                               50,000   -65,000

बालू-                                                 20,000   -25,000

लॉकडाउन खुलते ही सरिया के दामों में तेजी हुई है। स्टील कंपनियों ने करीब चार से पांच हजार रुपये प्रति टन की बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं मौरंग और बालू की कीमतों में भी तेज उछाल है। बरसात से पहले यह तेजी भवन निर्माण में बाधा डालेगी। यही नहीं सीमेंट के दाम में भी प्रति बोरी करीब दस रुपये कंपनियों ने बढ़ाए हैं। शुरुआत में ही यह तेजी है तो आगामी दिनों में रेट कहां पर रुकेंगे कहना मुश्किल है। इस पर सरकार नियंत्रण करे।  -श्याममूर्ति गुप्ता, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ

chat bot
आपका साथी