Hardoi : रात को घर से निकले प्रेमी युगल, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

हरदोई में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ से एक रस्‍सी के सहारे दोनों के शव लटके मिले। सांडी थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव की घटना। मंगलवार की सुबह दोनों के एक ही पेड़ से रस्सी से लटकते मिले शव।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:35 PM (IST)
Hardoi : रात को घर से निकले प्रेमी युगल, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के  शव
हरदोई में पेड पर लटकते मिले युवक युवती के शव।

हरदोई, संवादसूत्र। जिले में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ से एक रस्‍सी के सहारे दोनों के शव लटके मिले। सांडी थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव की घटना। मंगलवार की सुबह दोनों के एक ही पेड़ से रस्सी से लटकते मिले शव। पुलिस अधिकारियों न मौके पर पहुंचकर ली जानकारी।

यह है मामला: क्षेत्र के नवाबगंज कुचिला मजरा पिंडारी निवासी सुनील कुमार और पड़ोसी गांव सैदपुर निवासी युवती दोनों इंटर तक साथ साथ पढ़े थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के प्रेम प्रसंग हो गए, हालांकि अब वह पढ़ाई नहीं करते थे, लेकिन उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जैसा कि सुनील के घरवालों ने बताया कि सोमवार की रात सुनील खाना खाकर सोया था। 10 बजे तक घर पर ही था लेकिन सुबह नहीं मिला। उन लोगों ने सोचा कि घास लेने गया होगा, लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि सैदपुर के बाहर एक बाग में उसका शव लटकता मिला है। युवती के पिता ने भी बताया कि वह भी सोमवार की रात घर से निकली थी। लोगों का कहना है कि दोनों की अलग अलग जाति थी, उन्हें पता था कि शादी नहीं हो पाएगी तो दोनों ने जान दे दी। प्रेमी युगल के फंदे पर शव लटकने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्राधिकारी विकास यादव मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।  

chat bot
आपका साथी