ताजमहल के बाद लखनऊ में वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना, चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Bomb Threat in 1090 in Lucknow आगरा के ताजमहल के बाद लखनऊ में वीमेन पॉवरलाइन 1090 के मुख्यालय में किसी ने फोन पर बम होने की सूचना दी। इसके बाद तो लखनऊ पुलिस ने आनन-फानन में पड़ताल शुरू की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:05 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:05 PM (IST)
ताजमहल के बाद लखनऊ में वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना, चलाया गया सर्च ऑपरेशन
लखनऊ में 1090 मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया

लखनऊ, जेएनएन। Bomb Threat in 1090 in Lucknow: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बम की सूचना से आगरा के बाद लखनऊ में सनसनी फैल गई। आगरा के ताजमहल के बाद लखनऊ में वीमेन पॉवरलाइन 1090 के मुख्यालय में किसी ने फोन पर बम होने की सूचना दी। इसके बाद तो लखनऊ पुलिस ने आनन-फानन में पड़ताल शुरू की। करीब एक घंटा की तलाश के बाद कुछ भी नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। 

आगरा में डायल 112 को किसी ने 9:30 बजे फोन करने ताजमहल में बम होने की सूचना दी। इसके दो घंटे बाद करीब 11:30 बजे लखनऊ पुलिस के पास फोन आया कि वीमेन पावर लाइन मुख्यालय में बम रखा गया है। इस सूचना से लखनऊ में खलबली मच गई और आनन-फानन में पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में डॉग और बम स्क्वायड की भी मदद ली गई। घंटों की चेकिंग के बाद सूचना फर्जी निकली। अब यहां पर सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

लखनऊ पुलिस ने बताया कि दिन में करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक कॉल आई, जिसमें सूचना दी गई कि 1090 मुख्यालय में बम है। इसके बाद 1090 मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान वहां पर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से बम खोजने की कोशिश की गई, लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी बम नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इससे पहले आज सुबह फिरोजाबाद के एक युवक ने आगरा में डायल 112 पर फोन से सूचना दी थी कि आगरा के ताजमहल में बम रखा गया है। इस सूचना के आधार पर ताजमहल को फौरन खाली कराया गया और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

chat bot
आपका साथी