लखनऊ में फंदे पर मिला बैंक कैशियर का शव, वीडियोग्राफी कर तोड़ा गया गेस्ट हाउस का दरवाजा

लखनऊ पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल फोरेंसिक टीम ने किया मौके का निरीक्षण। मृतक के कमरे से मिले फोन से उनके परिवारीजनों को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 03:23 PM (IST)
लखनऊ में फंदे पर मिला बैंक कैशियर का शव, वीडियोग्राफी कर तोड़ा गया गेस्ट हाउस का दरवाजा
हजरतगंज के नरही इलाके में स्थित राम कृष्णा गेस्ट हाउस की घटना।

लखनऊ, जेएनएन। हजरतगंज के नरही इलाके में स्थित गेस्ट हाउस राम कृष्णा में ग्र्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर अभिषेक पांडेय (28) ने आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर पंखे से चादर के सहारे उनका फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने वीडियो ग्राफी कर दरवाजा तोड़ा और फंदे से शव को उतारा। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए।

इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के विवेकनगर निवासी अभिषेक पुत्र जितेंद्र पांडेय ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर थें। बीते बुधवार को वह यहां किसी काम से आए थे और नरही स्थित गेस्ट हाउस राम कृष्णा में कमरा नंबर सात में रुके थें। शनिवार सुबह उन्होंने नाश्ता आर्डर किया। वेटर नाश्ता लेकर पहुंचा। कुछ देर दरवाजा खटखटाता रहा कोई उत्तर न मिलने पर वह लौट गया। करीब एक घंटे बाद फिर वेटर गया फिर भी दरवाजा नहीं खुला और वह लौट गया। दोपहर वेटर फिर पहुंचा दरवाजा खटखटाया न खुलने पर रोशनदान से उसने अंदर देखा। कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदे पर शव लटका देखकर वह अवाक रह गया।

घटना की जानकारी मैनेजर और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची वीडियोग्र्राफी कर दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद फंदे से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के कमरे से मिले फोन से उनके परिवारीजनों को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। मृतक के स्वजन जो भी तहरीर अथवा जानकारी देंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। मोबाइल कब्जे में ले लिया गया। उसकी पड़ताल की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी