स्वतंत्रता दिवस पर आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रण लेंगे भाजपाई, यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने किया आह्वान

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:47 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रण लेंगे भाजपाई, यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने किया आह्वान
स्वतंत्रता दिवस पर आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रण लेंगे भाजपाई, यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने किया आह्वान

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते के साथ सभी महापुरुषों को याद करते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रण लेने का आह्वान किया। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए न जाने कितने देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भी उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य बनाने की खातिर अथक मेहनत करने में लगी है। उन्होंने कहा कि हम सबको इसमें सहयोग कर अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी तब ही देश खुशहाली व समृद्धि के रास्ते पर बढ़ता हुआ आत्मनिर्भर होगा। संगठन महामंंत्री सुनील बंसल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक के तौर पर राष्ट्र निर्माण में हमारा रचनात्मक योगदान ही देश को आत्मनिर्भर भारत बनाएगा।

chat bot
आपका साथी