उत्तर प्रदेश में सेक्टर स्तर पर डायरी तैयार करायेगी भाजपा, स्थानीय समीकरण का दर्ज होगा विवरण

उत्तर प्रदेश में स्थानीय संगठन का कामकाज व्यवस्थित करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी सेक्टर स्तर पर डायरी तैयार कराएगी। यह डायरी स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संपूर्ण विवरण के साथ स्थानीय समीकरण का दस्तावेज होगा। डायरी संगठन के लिए चुनावों में भी बहुपयोगी साबित होगी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:34 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:34 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में सेक्टर स्तर पर डायरी तैयार करायेगी भाजपा, स्थानीय समीकरण का दर्ज होगा विवरण
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा का फोकस बूथ व सेक्टर इकाइयों को मजबूती देने पर है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में स्थानीय संगठन का कामकाज व्यवस्थित करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी सेक्टर स्तर पर डायरी तैयार कराएगी। यह डायरी स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संपूर्ण विवरण के साथ स्थानीय समीकरण का दस्तावेज होगा। डायरी संगठन के लिए चुनावों में भी बहुपयोगी साबित होगी।

उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि भाजपा का फोकस बूथ व सेक्टर इकाइयों को मजबूती देने पर है। बूथ कमेटियों के सत्यापन तथा सेक्टर प्रभारी व संयोजकों की प्रशिक्षण कार्यशालाओं के बाद मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही है। इनका उद्देश्य बूथ जीतना है। बूथ इकाइयों की मजबूती के लिए ही वॉट्सएप समूहों को सक्रिय किया जा रहा है। इन तैयारियों के बीच एक ऐसी डायरी की जरूरत भी होती है, जिसमें बूथ समितियों के पदाधिकारी व सदस्यों के नाम पते, मोबाइन फोन नंबर, ई-मेल आदि के अलावा प्रमुख कार्यकर्ता, पूर्व पदाधिकारी, छोटे बड़े जनप्रतिनिधि, अन्य दलों के मुख्य नेता व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के बारे में जानकारी और वोटों के समीकरण को डायरी में जुटाया जाएगा।

प्रवास कार्यक्रमों में संक्रमण बचाव का ध्यान जरूरी : संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संगठनात्मक ²ष्टि से प्रवास पर निकले कार्यकर्ताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग किए बैठक आयोजित न की जाए।

chat bot
आपका साथी