बीजेपी उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह का आरोप- कांग्रेस के डीएनए में है अफवाह फैलाना

भाजपा उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान को भी कांग्रेस नेताओं ने नहीं छोड़ा। जब टीका बना तो उसे बेकार बताने को न जाने कितने जतन कांग्रेस व उनकी पिछलग्गू पार्टियों ने किए। टीके को लेकर जनता को भ्रमित किया खुद भी भ्रम में रहे।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:18 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:18 PM (IST)
बीजेपी उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह का आरोप- कांग्रेस के डीएनए में है अफवाह फैलाना
भाजपा उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने वैक्सीनेशन को लेकर विपक्ष को घेरा

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने आरोप लगाया कि अफवाह फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है। जब-जब देश पर विपत्ति आई, कांग्रेस नेताओं ने विपदा से निकलने में सहयोग की बजाय लोगों को भड़काने व गुमराह करके अफवाह फैलाकर देश को अशांति की ओर ले जाने का ही काम किया है। उन्होंने कहा यह दुख का विषय है कि मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक कोविड संक्रमण से उत्पन्न इस विषम परिस्थिति में भी देश में राजनीति हो रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं को छोड़ दें तो कोविड महामारी में भी नकली गांधी एंड कंपनी दिन-रात इसी अभियान में लगी है। उन्होंने कहा कि यह आपदा का समय है उन्हें लोगों को संबल देना चाहिए न कि लोगों की फिक्र बढ़ाने वाला काम करना चाहिए। कहा कि बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल यही कर रहे हैं। उन्हें जनता की पीड़ा में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकनी है। उन्होंने अपील की कि अभी भी समय है विपक्षी दल राजनीति छोड़कर कोविड की आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करें।

प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि जब दुनिया के अधिकांश देश भारत की मदद के लिए संसाधन भेज रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहयोग की भावना को भूलकर व्यवस्था को बिगाड़ ही रहे हैं। इससे वहां स्थितियां और भी खराब हो रही हैं।

राधामोहन सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान को भी कांग्रेस नेताओं ने नहीं छोड़ा। जब टीका बना तो उसे बेकार बताने के लिए न जाने कितने जतन कांग्रेस व उनकी पिछलग्गू पार्टियों ने किए। कोविड टीके को लेकर जनता को भ्रमित किया, खुद भी भ्रम में रहे। उन्हें जनता की पीड़ा में राजनीतिक रोटी सेंकनी है। उन्होंने अपील की कि अभी भी समय है, विपक्षी दल राजनीति छोड़ कोविड आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करें।

chat bot
आपका साथी