भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- बूथ समितियां और पन्ना प्रमुख बनेंगे चुनाव में जीत का आधार

UP Assembly Election 2022 तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ आए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली लौटने से पहले पार्टी की प्रदेश टोली के साथ बैठक कर भाजपा के विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:31 PM (IST)
भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- बूथ समितियां और पन्ना प्रमुख बनेंगे चुनाव में जीत का आधार
भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ आए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली लौटने से पहले पार्टी की प्रदेश टोली के साथ बैठक कर भाजपा के विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने के लिए प्रदेश से लेकर मंडल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके पार्टी ने मजबूत बूथ संरचना तैयार की हैं जो विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बैठक करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू किये गए सेवा एवं समर्पण अभियान के साथ स्वास्थ्य स्वयंसेवक, बूथ विजय अभियान, विस्तारक योजना, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गरीब के लिए आवास, रसोई गैस, निश्शुल्क इलाज, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, हर घर तक बिजली व पेयजल, वैश्विक महामारी के दौर में निश्शुल्क राशन, कोविड के दौर में कुशल प्रबंधन जैसे लोककल्याण के कार्यों से गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का काम हुआ है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी-योगी सरकारों ने प्रत्येक योजना व कार्यक्रम गांव, गरीब और किसान को समर्पित किया है। संगठन अपने अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सफल रहा है। संगठन के परिश्रम व सरकार की योजनाओं व निर्णयों से उत्तर प्रदेश में फिर एक बार बड़े बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के साथ ही पन्ना प्रमुखों की संरचना तैयार करके प्रदेश संगठन ने ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी