भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने सिखाए राजनीति के गुर, कहा-नेता बनना हो तो अपनाएं यह चार गुण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा बसपा व कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि पहले शाम पांच बजे बेटियां घर वापस आ जाती थीं। उनकी सुरक्षा नहीं होती थी। अब रात 12 बजे वह रेस्त्रां में खाना खाकर वापस लौटती हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:47 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने सिखाए राजनीति के गुर, कहा-नेता बनना हो तो अपनाएं यह चार गुण
पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि‍ंह।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि‍ंह वैसे तो गन्ना संस्थान सभागार में पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में दर्जी समाज को संबोधित कर रहे थे, लेकिन उन्होंने पदाधिकारियों को नेता बनने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिदिन पांच से 10 लोगों को अपने साथ जोड़े। इसके लिए नेता के सिर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग और पैरों में चक्कर होना जरूरी है। यह भी कहा कि कमल बहुत ताकतवर होता है। एक पंखुड़ी टूटती है तब भी वह मुरझा नहीं सकता। उस पर लक्ष्मी बैठकर आती हैं और विकास करती हैं। इसलिए बुजुर्गों के पैर छूकर विधानसभा चुनाव में आप कमल को वोट देने की अपील करना, किसी व्यक्ति विशेष को नहीं। यूपी में 2024 तक सभी के पास पक्का मकान होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा व कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि पहले शाम पांच बजे बेटियां घर वापस आ जाती थीं। उनकी सुरक्षा नहीं होती थी। अब रात 12 बजे वह रेस्त्रां में खाना खाकर वापस लौटती हैं। पंजाब में सत्ता पर काबिज सरकार आतंकवादियों को देश में प्रवेश कराती है। यूपी में पहली बार गुंडे लोग जेल में हैं। उनकी कार कब पलट जाए, यह पता नहीं। बूथ अध्यक्ष रहे अमित शाह पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर देश के गृहमंत्री बने हैं। यहां ईमानदारी के रास्ते पर बढ़ने वाला, वंचित शोषित समाज का पुरसाहाल लेने वाला प्रधानसेवक मोदी बनते हैं।

रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। लोकसभा में भी महिलाओं की भागेदारी पिछली सरकारों की तुलना में सबसे अधिक है। देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस और पीपीपी मॉडल पर 75 स्टेशनों को इंटरनेशनल स्तर का बनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य राधेश्याम, डा. भानुमती, रवि रोहेला व अजय रोहेला भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी