लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्रदेव स‍िंंह बोले, अगर भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिक है तो मैं हूं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सरकारों द्वारा जहां राम मंदिर से मूर्ति हटाने के प्रयास किए गए रामसेतु और राम के अस्तित्व को मानने से इन्कार किया गया। वहीं भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और 370 धारा को एक झटके में खत्म किया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:52 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:52 AM (IST)
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्रदेव स‍िंंह बोले, अगर भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिक है तो मैं हूं
लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा, अटलजी की इन पंक्तियों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि‍ंह ने शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में दोहराया। कहा कि अटलजी ने सरकार बनाई, लेकिन 13 दिन बाद सदन में सरकार गिर गई। सदन में लोगों ने कहा कि अटलजी सांप्रदायिक हैं। इस पर किसी भी विपक्षी पार्टी ने समर्थन नहीं किया। अगर भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिक है, वंदे मातरम कहना सांप्रदायिक है, 370 धारा हटाना सांप्रदायिक है, राम मंदिर का निर्माण करना सांप्रदायिक है तो हां मैं सांप्रदायिक हूं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सरकारों द्वारा जहां राम मंदिर से मूर्ति हटाने के प्रयास किए गए, रामसेतु और राम के अस्तित्व को मानने से इन्कार किया गया। वहीं, भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और 370 धारा को एक झटके में खत्म किया। आज कश्मीर में गांव की महिलाएं प्रधानी कर रही हैं। वहां की सभाओं में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवक एकत्र हो रहे हैं। आज वहां भी एक देश, एक निशान और एक प्रधान की विचारधारा के अनुरूप कार्य हो रहे हैं।

प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार साल के दौरान कोई दंगा नहीं हुआ। महिलाएं मान-सम्मान पा रही हैं। हमारा नेतृत्व ईमानदार है। कोरोना जैसी महामारी से देश के लोगों को बचाने का कार्य किया गया। गरीबों को भूख से बचाने के लिए राशन वितरित किया गया। पीएम ने 13 साल में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली। ऐसे कर्मठ कर्मयोगी आज जनता की बड़ी पसंद हैं।

chat bot
आपका साथी