सपा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पलटवार, बोले- बच्चा-बच्चा जानता है कि राम विरोधी ही रावण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राम और राममंदिर के खिलाफ बोलने वालों के मुंह से राम और रावण में भेद की बातें शोभा नहीं देती। आज तक देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि राम विरोधी ही रावण है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:22 PM (IST)
सपा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पलटवार, बोले- बच्चा-बच्चा जानता है कि राम विरोधी ही रावण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के बयान पर पलटवार किया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि राम और राममंदिर के खिलाफ बोलने वालों के मुंह से राम और रावण में भेद की बातें शोभा नहीं देती। आज तक देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि राम विरोधी ही रावण है। तुष्टीकरण को बढ़ावा देने और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह पार्टी चलाने वालों से बीजेपी को किसी तरह के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिनकी नीति ही आमजन को जाति व संप्रदाय में बांटना और आतंकियों की पैरोकारी करना हो और नीयत किसी भी तरह सत्ता हथियाना, जनता के धन की लूट को बढ़ावा देना और अराजकता को संरक्षण देना हो। जिनका मकसद सोशल मीडिया के सहारे सहारे लोगों में झूठ और भ्रम फैलाना हो। ऐसे दल के मुखिया का सत्ता में आने का ख्वाब देखना हास्यास्पद है।

प्रदेश में 235 से अधिक ऑक्सिजन प्लांट क्रियाशील हो चुके है..

यदि सपा के महानुभावों के हाथों में यह काम होता तो अब तक हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हो चुका होता और उनके 4 मंत्री जेल में होते।

— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) July 31, 2021

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिन्होंने पार्टी पर कब्जे के लिए अपने पिता और चाचा को नहीं बख्शा। ऐसे ही लोगों को भाजपा सरकार में किसानों के हित में हो रहे फैसले रास नहीं आ रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त यूपी का निर्माण किया है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए योगी सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। विपक्ष सत्ता में आने का ख्वाब न देखे।

chat bot
आपका साथी