BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने बूथ अध्यक्ष के घर जमीन पर बैठकर पत्तल पर किया भोजन, मिट्टी के बर्तन में चखा खरिका

BJP State President Swatantra Dev Singh Sitapur Visit भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सीतापुर पहुंचे। गांव प्रभारी बृजेश निषाद के घर की रसोई में बना भोजन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने खाई पालक की दाल मक्के की रोटी और मिट्टी के बर्तन में खरिका चखा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 08:09 AM (IST)
BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने बूथ अध्यक्ष के घर जमीन पर बैठकर पत्तल पर किया भोजन, मिट्टी के बर्तन में चखा खरिका
BJP State President Swatantra Dev Singh Sitapur Visit: प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष और विधायक ने भी किया भोजन।

सीतापुर, जेएनएन। BJP State President Swatantra Dev Singh Sitapur Visit: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सीतापुर पहुंचे। इस दौरान चौपाल से लेकर भोजन तक सुर्खियों में रहा। उन्होंने जिले की सबसे बड़ी ग्रामसभा गोलोककोडर के आजादनगर में ग्राम चौपाल की। इसी गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्यारेलाल गौतम और गांव प्रभारी बृजेश निषाद के घर की रसोई में बना भोजन किया। दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथ आए मेहमानों को भोजन भी पत्तल में परोसा गया। यही नहीं, मिट्टी की कटोरी में खरिका और मिट्टी के गिलास में ही पानी भी दिया गया। इस अंदाज को स्वदेशी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भोजन करने के लिए भी निचले स्तर के कार्यकर्ता के घर पर ही जाना पसंद किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा और विधायक ज्ञान तिवारी, अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा भी बूथ कार्यकर्ता के घर पर भोजन के लिए पहुंचे थे। प्यारेलाल गौतम और बृजेश निषाद ने अपनी पार्टी के प्रदेश मुखिया के लिए घर पर पालक की दाल के अलावा मक्के और बेसन की रोटी भी बनवाईं। यही नहीं, मीठे में भी देशी व्यंजन परोसा गया। देशी खरिका भी प्रदेश अध्यक्ष को खूब पसंद आया। 

भोजन मंत्र भी पढ़ा: बूथ कार्यकर्ता के घर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पार्टीजन के लिए खाना पत्तल में परोसकर पाटे पर रखा गया। इसके बाद सभी ने भोजन मंत्र पढ़ा और इसके बाद सभी ने भोजन किया।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियां लूटने के लिए बनाती हैं सरकार

 

आज सीतापुर के बूथ क्र• 159 के बूथ अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार निषाद जी के आवास पर भोजन किया। pic.twitter.com/qCQcwXdRMG

— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) March 13, 2021

सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियां लूटने के लिए बनाती हैं सरकार : स्वतंत्र देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने रेउसा ब्लॉक की गोलोककोडऱ ग्राम सभा के आजादनगर मजरा में चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान सपा, बसपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये पार्टियां लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को खुशहाल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी-योगी की तुलना तपस्वी और त्यागियों से की। कहा, कि ये गरीबों की सेवा करते हैं। दोनों विकास पुरुष हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा निर्मल दास व पूर्व विधायक किशोरीलाल का माल्यार्पण कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी