Zila Panchayat Chunav: समाजवादी पार्टी पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले-सपा शासन में होता था जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और सपा में वाकयुद्ध छिड़ा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव में धांधली का आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 10:13 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 10:13 AM (IST)
Zila Panchayat Chunav: समाजवादी पार्टी पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले-सपा शासन में होता था जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण
प्रदेश हिंसा, अपराध, परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार को नकारकर तरक्की की राह पर बढ़ चला है।

लखनऊ, {राज्य ब्यूरो}। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और सपा में वाकयुद्ध छिड़ा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव में धांधली का आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के गरीब व साधारण परिवारों के कार्यकर्ताओं के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचन से लाठी तंत्र व धन तंत्र का सपाई नेक्सस ध्वस्त होगा।

प्रदेश हिंसा, अपराध, परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार को नकारकर तरक्की की राह पर बढ़ चला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में सपाई लाठी तंत्र से जिला पंचायत सदस्यों को जबरन अपहरण करके बंधक बनाया गया और उनके प्रमाण पत्र जबरन जब्त किए गए। वहीं, धनतंत्र की पोटली खुली तो चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपये लुटा दिए गए। सपा सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए धन और हिंसा से खुलेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और भयमुक्त प्रदेश में आज गरीब व साधारण परिवार के लोग जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग एसी कमरे में रहते हैं उन्हें जनता का दुख-सुख कैसे मालूम पड़ेगा। इसके लिए बाहर निकलना पड़ता है। 

chat bot
आपका साथी