पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू, हुए विविध आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू हो गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की सुबह लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे वहां 71 दीप जलाए।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:00 AM (IST)
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू, हुए विविध आयोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की सुबह लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में 71 दीप जलाए।

लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान, गरीब बस्तियों-अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में फल वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की सुबह लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और वहां 71 दीप जलाए। उन्होंने पीएम के त्याग और संघर्ष पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' भी देखी। प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी को भारतीय जनमानस का गौरव व लोकप्रियता का पर्याय बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गौरव की बात है कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए समर्पित कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार समर्पित होकर पूरा कर रही है। केंद्र सरकार की हर योजना में गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित व वंचित के कल्याण और उनके हित प्राथमिकता में होते हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ही 'सेवा ही संगठन' भाजपा का मूल मंत्र बना।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसानों, जवानों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मोदी केवल हमारे प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दे उठाने और जन सहयोग से उनका समाधान निकालने वाले समाज सुधारक भी हैं, खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और नमामि गंगे अभियान की सफलता इसके प्रमाण हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद नरायण शुक्ल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी