BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी के लिए देश 135 करोड़ लोगों का परिवार

NJP Samajjik Pratinidhi Sammelan सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश के सभी 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM (IST)
BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी के लिए देश 135 करोड़ लोगों का परिवार
लखनऊ में गुरुवार को सामाजिक सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। बूथ मैनेजमेंट के साथ ही पार्टी के प्रदेश में जातीय तथा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कर रही है। लखनऊ में गुरुवार को सामाजिक सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी संबोधित किया।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को हलवाई समाज के सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी संबोधित किया। सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश के सभी 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी के लोगो के लिए उनका खानदान ही परिवार है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर सोच नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस पर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला बोला है। कोरोना महामारी के दौर को लेकर सभी पार्टियों के बारे में कहा कि पहले महामारी नही थी। अगर यही महामारी कांग्रेस के दौर में आती तो भाई बहन इटली भाग जाते। यही कोरोना सपा वालों के शासन में आया होता तो चाचा-भतीजा में भागने की होड़ लग होती।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए हम लोगो से बड़ी लड़ाई किसी ने नहीं लड़ी है। मैंने स्वयं आंदोलन और गिरफ्तारी दी थी। पिछली सरकारों में गुंडे माफियाओं का राज था। व्यापारियों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाते थे। अब तो ऐसा नहीं है। हम सबकी ताकत एकता में है,एकजुट होकर जब ताकत बनेंगे तो भारत मजबूत होगा,अगर जाति के नाम पर विभाजित होंगे तो दंगाई मजबूत होंगे। हमको विपक्ष के इस मंसूबे को सफल नहीं होने देना है,यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी ने जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर राज्य को दंगे की आग में झोंका है। इन सभी ने सत्ता के स्वार्थ के लिए प्रदेश को माफियाओं के पास गिरवी रखा है। उत्तर प्रदेश में अब भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आज कोई माफिया सिर उठाकर नहीं निकल सकता है। हमारी प्राथमिकता प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित करना है। हम इसमें काफी हद तक सफल भी रहे हैं।भाजपा उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों को जोडऩे में जुटी है। भाजपा पिछड़ी जातियों को जोडऩे के लिए खास तौर पर मेहनत कर रही है। प्रदेश के हर जिले में सभी जातियों के सामाजिक सम्मेलन भी हो रहे हैं। इनमें भी अब तक पिछड़ों पर जोर ज्यादा है। 

chat bot
आपका साथी