Lucknow Panchayat Election: सपा के आगे भाजपा का गणित फेल, सबसे अधिक सीटों पर क‍िया कब्जा

सांसद कौशल किशोर की बहू भी चुनाव हार गईं। दरअसल भाजपा अपना ही वोट संभाल नहीं सकी। केवल तीन सीट जीत पाने के अलावा भाजपा दूसरी सीटों पर मुख्य मुकाबले से ही बाहर रही। इन चुनावों को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा बनाया था

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:51 PM (IST)
Lucknow Panchayat Election: सपा के आगे भाजपा का गणित फेल, सबसे अधिक सीटों पर क‍िया कब्जा
भीम आर्मी ने एक सीट जीत बसपा के खेमे में बजाई घंटी।

लखनऊ, [राजीव बाजपेयी]। स्थानीय चुनावों में समाजवादी पार्टी हमेशा जोरदार प्रदर्शन करती है। एक बार फिर जिला पंचायत के नतीजों ने यह साबित कर दिया है। राजधानी की दो दर्जन से अधिक सीटों में से सपा ने दस सीटें अपने कब्जे में कर जहांं अपनी मजबूती का अहसास कराया है। वहीं, अध्यक्ष की लड़ाई में भी सबसे आगे नजर आ रही है। दस सीटों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा का दावा सबसे मजबूत नजर आ रहा है। सत्ता पक्ष की ओर से तमाम कोशिशें और बड़े नेताओं की रणनीतियां मैदान में नजर नहीं आईं। भाजपा का यह आलम रहा कि दो बार की सांसद रहीं रीना चौधरी को भी कमल सहारा नहीं दे पाया।

सांसद कौशल किशोर की बहू भी चुनाव हार गईं। दरअसल, भाजपा अपना ही वोट संभाल नहीं सकी। केवल तीन सीट जीत पाने के अलावा भाजपा दूसरी सीटों पर मुख्य मुकाबले से ही बाहर रही। इन चुनावों को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा बनाया था और तमाम बड़े नेता लगातार प्रत्याशियों से अपडेट भी ले रहे थे। जाहिर है कि संगठन में इन नतीजों पर जरूर चर्चा होगी। बहुजन समाज पार्टी की बात की जाए तो पांच सीट खाते में जरूर डाले है, लेकिन उसके लिए चिंता की बात यह है कि बख्शी का तालाब में भीम आर्मी ने एक सीट पर कब्जा कर भविष्य के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

दरअसल, भीम आर्मी की कोशिश लगातार बसपा के वोट बैंक को हथियाने पर रही। अब तक तो राजधानी में भीम आर्मी का कोई वजूद नहीं था, लेकिन जिला पंचायत की एक सीट कब्जे में लेकर उसने जमीन पर पांव गड़ा लिए हैं। लगातार चुनावों में अपना वोट बैंक खोती जा रही कांग्रेस ने एक बार फिर वही कहानी दोहराई। पार्टी नेताओं के तमाम दावों और बैठकों के बावजूद कांग्रेस समर्थित एक भी उम्मीदवार कहीं पर भी लड़ाई में नजर नहीं आया। चुनाव में कांग्रेेस की मौजूदगी न के बराबर रही।

ये है स्‍थ‍ित‍ि 

भाजपा- तीन

सपा- दस

बसपा- पांच

भीम आर्मी- एक

निर्दलीय- पांच

1-चिनहट वार्ड एक : पिछड़ी जाति महिला

शशिपाल बसपा

माया यादव निर्दल

2-बीकेटी वार्ड दो : महिला

अनीता वर्मा भाजपा

मीरा देवी कांग्रेस

3-बीकेटी वार्ड तीन : अनुसूचित जाति

अरुण रावत सपा

महेश गौतम आरजेडी

4-बीकेटी वार्ड चार : अनुसूचित जाति

महेश रावत सपा

वीरेंद्र बसपा

5-बीकेटी वार्ड पांच : अनारक्षित

आशा वर्मा भीम आर्मी

6-बीकेटी माल वार्ड छह : अनुसूचित जाति

रेनू वर्मा निर्दलीय

ज्ञानचंद्र भाजपा

7-माल वार्ड सात : अनुसूचित जाति

राम प्यारी सपा

श्वेता देवी निर्दलीय

8-माल वार्ड आठ : अनुसूचित जाति महिला

संतोष कुमारी बसपा

सुस्मिता निर्दलीय

9-माल मलिहाबाद वार्ड नौ : अनारक्षित

निहाल अहमद सपा

ज्ञानी निर्दलीय

10-मलिहाबाद वार्ड दस : महिला

नीता रावत निर्दलीय

कन्यावती सपा

11-मलिहाबाद वार्ड 11 : पिछड़ी जाति

मुहम्मद यूसुफ बसपा

भूपेंद्र भाजपा

12-मलिहाबाद वार्ड 12 : अनुसूचित जाति महिला

पार्वती निर्दलीय

उर्मिला रावत सपा

13-काकोरी वार्ड 13: अनुसूचित जाति

पन्ना लाल रावत सपा

नीतू रावत बसपा

14-काकोरी वार्ड 14 : अनारक्षित

जितेंद्र कुमार सपा

रिजवान बसपा

15-काकोरी-सरोजनीनगर वार्ड 15 : अनुसूचित जाति

पलक रावत सपा

रीना चौधरी

16-सरोजनीनगर वार्ड 16 : पिछड़ी जाति

कैप्टन यादव सपा

विनीत पटेल निर्दलीय

17-सरोजनीनगर वार्ड 17 : महिला

किरन ङ्क्षसह निर्दलीय

रीता यादव सपा

18-मोहनलालगंज वार्ड 18 : अनुसूचित जाति

विजय लक्ष्मी सपा

गरिमा बीजेपी

19-मोहनलालगंज वार्ड 19 : अनारक्षित

अनिल भारद्वाज बसपा

अनूप तिवारी निर्दलीय

20-मोहनलालगंज वार्ड 20 :अनारक्षित

जितेंद्र कुमार बीजेपी

आशुतोष ङ्क्षसह सपा

21-मोहनलालगंज वार्ड 21 : पिछड़ी जाति

अरुण यादव सपा

ब्रजेश निर्दलीय

22-गोसाईगंज वार्ड 22 : पिछड़ी जाति महिला

सर्वेश कुमारी बसपा

23-मोहनलालगंज-गोसाईगंज वार्ड 23 : अनुसूचित जाति महिला

नीतू रावत भाजपा

24- गोसाईगंज वार्ड 24 : पिछड़ी जाति

विजय बहादुर निर्दलीय

25-गोसाईगंज वार्ड 25 : अनारक्षित

आरती रावत निर्दलीय

chat bot
आपका साथी