आत्मनिर्भर भारत पर भाजपाइयों ने की चर्चा

लखनऊ जेएनएन। इंदिरानगर के रघुवर मैरिज लॉन में आयोजित भाजपा मंडल-4 के प्रशिक्षण शिविर के दू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:42 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:42 AM (IST)
आत्मनिर्भर भारत पर भाजपाइयों ने की चर्चा
आत्मनिर्भर भारत पर भाजपाइयों ने की चर्चा

लखनऊ, जेएनएन। इंदिरानगर के रघुवर मैरिज लॉन में आयोजित भाजपा मंडल-4 के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को महापौर संयुक्ता भाटिया शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर विचार रखे।

द्वितीय एवं तृतीय सत्र में राजधानी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने पिछले छह साल में हुए अंत्योदय प्रयत्न विषय और वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तूफानी ने सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया का उपयोग विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम में हेमंत दयाल, सुनीता बंसल, मंडल अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी, पार्षद रामकुमार वर्मा, भृगुनाथ शुक्ला, राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी