रायबरेली में भाजपा नेता व समर्थकों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा, कहा- काम के बदले मांग रहा था र‍िश्‍वत

धर्मपाल भाजपा नेता शरद सिंह के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेता के कहने के बाद भी ग्रापंअ ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से मना कर दिया। बताया कि सूर्यबक्स की मृत्यु बछरावां के जनता हॉस्पिटल में हुई है इसलिए मृत्यु प्रमाण पत्र उसी विकासखंड क्षेत्र से जारी होगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 07:04 PM (IST)
रायबरेली में भाजपा नेता व समर्थकों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा, कहा- काम के बदले मांग रहा था र‍िश्‍वत
सचिव ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने की दी तहरीर।

रायबरेली, जेएनएन। विकासखंड कार्यालय में गुरुवार को भाजपा के जिला महामंत्री ने समर्थकाें के साथ मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी को पीट दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घुरौना गांव के सूर्यबक्स सिंह की चार अप्रैल को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनके छोटे भाई धर्मपाल सिंह कई दिनों से ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन के पास आ रहे थे। मृत्यु का स्थान सही न होने की बात वे कहकर वापस कर देते थे।

गुरुवार को धर्मपाल, भाजपा नेता शरद सिंह के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेता के कहने के बाद भी ग्रापंअ ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से मना कर दिया। बताया कि सूर्यबक्स की मृत्यु बछरावां के जनता हॉस्पिटल में हुई है, इसलिए मृत्यु प्रमाण पत्र उसी विकासखंड क्षेत्र से ही जारी होगा। यही बात भाजपा नेता को नागवार गुजरी और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम को पीट दिया।

घूस मांगने का लगाया आरोप

वारदात के बाद भुक्तभोगी ग्रापंअ कोतवाली पहुंचे तो पीछे-पीछे भाजपा नेता भी वहां आ गए। विक्रम ने भाजपा नेता पर दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, धर्मपाल सिंह ने तहरीर दी कि ग्राम पंचायत अधिकारी भाई का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए घूस मांग रहे थे। रुपये न देने पर साथ आए राम किशोर की पिटाई कर दी।

ब्लॉक ऑफिस में मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।  - रेखा सिंह, कोतवाल 

chat bot
आपका साथी