यूपी के 68 जिलों में कोरोना पीड़ितों की भोजन व्यवस्था में जुटी भाजपा, हेल्पलाइन पर मिल रही मदद

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी काल में पीड़ितों की भोजन और दवा आदि व्यवस्था संभाल ली हैं। जिला स्तर पर गठित हेल्प लाइन पर मिली समस्याओं का समाधान गंभीरता और तत्परता से कराने की हिदायत दी गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:30 AM (IST)
यूपी के 68 जिलों में कोरोना पीड़ितों की भोजन व्यवस्था में जुटी भाजपा, हेल्पलाइन पर मिल रही मदद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी काल में पीड़ितों की भोजन और दवा आदि व्यवस्था संभाल ली हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। सेवा ही संगठन का मूलमंत्र को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी काल में पीड़ितों की भोजन और दवा आदि व्यवस्था संभाल ली हैं। जिला स्तर पर गठित हेल्प लाइन पर मिली समस्याओं का समाधान गंभीरता और तत्परता से कराने की हिदायत दी गई है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना प्रोटोकॉल सख्ती से पालन किए जाने पर जोर दिया। विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे नकारात्मक अभियान को जनविरोधी करार दिया।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निदेश पर गत 21 अप्रैल से कोरोना पीड़ितों के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर हेल्पलाइन सक्रिय है। पार्टी पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी समस्या समाधान में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ितों को राहत देने के साथ संक्रमण से बचाव के लिए अभियान जारी है। टीकाकरण कराने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइनों पर कुल 1,56,025 लोगों ने समस्याएं दर्ज करायी, जिसमें से 74,330 का समाधान करा दिया गया। इसी क्रम में भोजन सेवा के तहत अब तक 1,17,139 पैकेट वितरित किए जा चुके है। प्रदेश के 68 जिलों में भोजन वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है।

गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, लखनऊ समेत कई जिलों में सामुदायिक रसोई द्वारा भोजन पैकेट तैयार कराकर वितरित किए जा रहे हैं। शुक्ला के अनुसार प्रदेश में 82,316 लोगों को दवा, काढ़ा व भाप लेने की मशीनें दी जा चुकी है। करीब 2,794 पीड़ितों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई।

नियमित समीक्षा से सेवा कार्यों को गति : सेवा कार्याें की प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी व संगठन महामंत्री द्वारा नियमित समीक्षा के साथ व्यक्तिगत व सामूहिक जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। शुक्ल ने दावा किया कि कोरोना का प्रभाव कम होता दिख रहा है। प्रदेश के 237 सांसद व विधायकों द्वारा भी सेवा कार्याें में भागीदारी की गयी है।

chat bot
आपका साथी