लखनऊ में सीसी कैमरे में कैद हुए चेन लुटेरे, बाइक सवार बदमाशों ने सरे राह छीनी वृद्धा की चेन

राजश्री के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल के पास लगे एक सीसी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:28 PM (IST)
लखनऊ में सीसी कैमरे में कैद हुए चेन लुटेरे, बाइक सवार बदमाशों ने सरे राह छीनी वृद्धा की चेन
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में हुई घटना, सीसी कैमरे में कैद हुई वारदात।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार शाम बाजार जा रहीं राजश्री की झपट्टा मार कर चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकलें। पूरी घटना आस पास के घरों में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। आशियाना सेक्टर के निवासी शैलेंद्र की मां राजश्री शुक्रवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर जा रही थीं। वह पैदल घर से कुछ दूर आगे ही पहुंची थीं कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशोंं ने झपट्टा मार कर चेन लूट ली।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकलें। राजश्री के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल के पास लगे एक सीसी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशोंं की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मास्क लगाए थे दोनों बदमाश :  आगे बैठे बदमाश ने नीले रंग की शर्ट, आसमानी जींंस और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे। पीछे बैठे बदमाश ने नीले रंग की जींस और काली शर्ट पहनी थी। दोनों ने मास्क लगा रखा था। दोनोंं की उम्र करीब 23-25 साल रही होगी।

chat bot
आपका साथी