लखनऊ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, बेटी और बहनोई घायल

लखनऊ के वृंदावन कालोनी सेक्टर 12 में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार विशाल साहू की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी और बहनोई घायल हो गए। आलमबाग निवासी विशाल साहू बेटी पलक और बहनोई के साथ बाइक से तिलक समारोह में जा रहे थे।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:09 PM (IST)
लखनऊ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, बेटी और बहनोई घायल
लखनऊ में तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

लखनऊ, जेएनएन। वृंदावन कालोनी सेक्टर 12 में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार विशाल साहू की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी और बहनोई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलमबाग निवासी विशाल साहू बेटी पलक और बहनोई श्यामलाल के साथ बाइक से मोहनलालगंज के केवली में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में वृंदावन सेक्टर 12 चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक सवार विशाल उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बेटी और बहनोई घायल हो गए। स्थानीय लोगों बताया कि चौराहा बहुत ही खतरनाक है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार चौराहे को ठीक कराने की गुहार उच्चाधिकारियों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पिता की मौत से बदहवास हुई पलकः हादसे के बाद आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने गंभीर रूप से घायल विशाल को अस्पताल ले जाने के लिए एक कार में डाला। साथ में उनकी बेटी को बिठाया। पिता के सिर से खून निकलता देख पलक बदहवास हो गई। वह पिता के जीवित होने का एहसास करके उनका मुंह पकड़कर यही पूछती रही कि पापा आप उठ क्यों नहीं रहे। क्या हुआ पापा, उठ जाइए। पलक को इस तरह देख आसपास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

chat bot
आपका साथी