लखनऊ के बालागंज में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वृंदावन कालोनी में एक घायल

बालागंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से रविवार सुबह बाइक सवार प्रदीप शुक्ला की मौत हो गई। वह आफिस के काम से जा रहे थे। वहीं वृंदावन कालोनी में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया।

By Dharmendra MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:37 PM (IST)
लखनऊ के बालागंज में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वृंदावन कालोनी में एक घायल
लखनऊ के बालागंज सड़क हादसे में एक की मौत व वृंदावन कालोनी में एक राहगीर घायल

लखनऊ,जागरण संवाददाता। बालागंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से रविवार सुबह बाइक सवार प्रदीप शुक्ला की मौत हो गई। वह आफिस के काम से जा रहे थे। वहीं वृंदावन कालोनी में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। 

राजाजीपुरम एफ-ब्लाक में रहने वाले प्रदीप शुक्ला एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। रविवार सुबह वह बाइक से जा रहे थे। इस बीच बालागंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से प्रदीप सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया। जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रदीप के भाई दिलीप ने बताया कि भइया आफिस के काम से निकले थे, तभी हादसे में उनकी मौत हो गई। परिवार में भाई की पत्नी आदित्या और एक बेटी है।

डंपर की टक्कर से साइन बोर्ड, गिरा एक घायलः वृंदावन कालोनी डिफेंस एक्सो ग्राउंड के पास रविवार शाम शहीदपथ की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर ऊपर लगे साइन बोर्ड से टकरा गया। टक्कर से भारी भरकम साइन बोर्ड सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। दुर्घटना में एक राहगीर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। सड़क पर बोर्ड गिरने से वाहनों की लंबी कतारे लग गई और जाम लग गया।

राहगीर सूर्यपाल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से साइन बोर्ड को किनारे किया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक साइन बोर्ड डंपर चालक की गलती के कारण टूटा है। डंपर की ट्राली उठी हुई थी। चालक कहीं से भाड़ा उतार कर आ रहा था। अगर ट्राली नीचे होती तो हादसा न होता।

chat bot
आपका साथी