लड़कियों की तरह पढ़ाई में मन लगाएं लड़के: लालजी टंडन

शिया कॉलेज में महात्मा गांधी कल और आज विषयक संगोष्ठी में पहुंचे ि‍ बहार के राज्यपाल लालजी टंडन

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:45 PM (IST)
लड़कियों की तरह पढ़ाई में मन लगाएं लड़के: लालजी टंडन
लड़कियों की तरह पढ़ाई में मन लगाएं लड़के: लालजी टंडन

लखनऊ, जेएनएन। संस्था या विभाग में सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं, इसकी निगरानी की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। अगर कुछ गलत चल रहा है तो उसे रोकिये, टोकिये। लेकिन अगर सब कुछ ठीक चल रहा है तो आप उसकी मदद करें। उसे सलाह दें, मॉरल सपोर्ट दें कि ताकि वह और प्रगति करे। कुछ ऐसे विचार बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने शिया कॉलेज में एक समारोह के दौरान व्यक्त किए।

गुरुवार को शिया कॉलेज में महात्मा गांधी कल और आज विषयक संगोष्ठी में बोलते हुए राज्यपाल लालजी टंडन ने मंच के पीछे महापुरुषों की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा इन्हीं के कारण आज हम यहां हैं। विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि सारी दुनिया के लिए कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी उनकी प्रासंगिकता बनी रहेगी। गांधी जी का मत था कि अच्छी शिक्षा के बलबूते आजादी समेत दुनिया की सभी ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने शिया कॉलेज प्रबंधन के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही कहा सरकार की ओर कॉलेजों व विश्वविद्यालयों पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है कि किसी स्तर पर साधन की कमी नहीं हो सकती।

शिया कॉलेज यदि डिम्ड विवि बन जाए तो यहां संसाधनों की बारिश होगी। मुझे ऐसे समय का इंतजार है। कहा छात्रों की भी जिम्मेदारी है कि वह अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। छात्रों को सिर्फ अपनी मंजिल पर ध्यान देना चाहिए, बाकी निरर्थक मुद्दे छोड़ दें। एक वक्त था जब लड़कियों को तालीम के नाम पर कुछ नहीं मिलता था। मगर आज हर विवि में दस गोल्ड मेडल में आठ मेडल बेटियां हासिल कर रही हैं। कारण सिर्फ यही है कि लड़कियां मन लगाकर पढ़ रही हैं। लड़कों को भी मन लगाकर पढऩा चाहिए। इस दौरान इग्नू नई दिल्ली में इतिहास विभाग के प्रोफेसर रवींद्र कुमार, मौलाना यासूब अब्बास समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी