Dent to BSP : बसपा को बड़ा झटका, मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा पूर्व विधायक पति के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल

Big Dent To BSP योगश वर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित बिरादरी में पैठ रखने वाला नेता माना जाता है। इनके साथ पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा तथा पूर्व विधायक विजय यादव ने भी समाजवादी पार्टी में अपनी वापसी की। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आज बड़े दिग्गज एकत्र थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:58 PM (IST)
Dent to BSP : बसपा को बड़ा झटका, मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा पूर्व विधायक पति के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल
अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव से पहले बसपा में बड़ी सेंध लगाई

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के 65वें जन्मदिन के अगले दिन उनको बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के बड़े नेता में शुमार योगेश वर्मा के साथ उनकी पत्नी तथा अन्य कई नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा अभी मेरठ की मेयर हैं।

बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे योगेश वर्मा के साथ बरेली से बसपा के पूर्व विधायक विजयपाल तथा मेरठ की महापौर सुनीता वर्मा ने शनिवार को प्रदेश समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। योगेश वर्मा मेरठ से बसपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे। योगश वर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित बिरादरी में बड़ी पैठ रखने वाला नेता माना जाता है। इनके साथ ही पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा तथा पूर्व विधायक विजय यादव ने भी समाजवादी पार्टी में अपनी वापसी की है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आज बड़े दिग्गज एकत्र थे। करीब 400 समर्थकों के साथ सुनीता वर्मा व योगेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें मेरठ के सात पार्षद भी हैं। गोरखपुर के आर एस एस के प्रचारक रहे विनीत शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव से पहले बसपा में बड़ी सेंध लगाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में लगातार बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है। आज की संख्या तो ऐतिहासिक है। हम पूर्व विधायक मेरठ योगेश वर्मा का स्वागत करते हैं। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक विजय यादव,पूर्व सांसद लखीमपुर दाउद अहमद के साथ भाजपा के पूर्व विधायक राम भारती का भी स्वागत करता हूं। आज बड़ी संख्या में दिग्गजों के शामिल होने से हम सभी समाजवादियों का मनोबल बढ़ा है।  

यह नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

नगर निगम मेरठ की महापौर बसपा नेता सुनीता वर्मा व उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा अपने तमाम समर्थकों के साथ शनिवार को सपा में शामिल हो गए। बसपा से मुरादाबाद से पूर्व विधायक विजय सिंह यादव, बरेली से पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, मिर्जापुर से पूर्व विधायक भाजपा के श्रीराम भारती, बसपा के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद समेत बड़ी संख्या में नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी