Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: सोशल मीडिया भी हुआ राममय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाया 'पधारोराम अयोध्या धाम'

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujanअयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विकस्तर पर आस्था और आकर्षण का केंद्र बना रहा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 11:01 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: सोशल मीडिया भी हुआ राममय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाया 'पधारोराम अयोध्या धाम'
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: सोशल मीडिया भी हुआ राममय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाया 'पधारोराम अयोध्या धाम'

लखनऊ, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या के साथ ही उत्तर प्रदेश तथा देश का पांच सौ वर्ष का लम्बा इंतजार आज समाप्त हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधारशिला भी रखी।

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इसके बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छाई रही। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विकस्तर पर आस्था और आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसका साक्षी सोशल मीडिया बना। जहां ट्विटर पर हैश टैग 'पधारोराम अयोध्याधाम' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लाखों की संख्या में लोग भले ही इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके मगर उन्होंने अपनी भावनाएं और आस्था सोशल मीडिया पर जमकर व्यक्त की। इस दौरान लोगों ने इस ऐतिहासिक एवं दिव्य कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा एक संत के शासन में अयोध्या बिल्कुल त्रेतायुग जैसी नजर आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में रामजन्म भूमि स्थल पर मंदिर का शिलान्यास कर रहे थे, जिस पर देश और दुनिया की निगाहें लगी हुई थीं। ऐसे में लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने का जरिया सोशल मीडिया को बनाया और ट्विटर पर हैश टैग 'पधारोरामअयोध्याधाम' के साथ जमकर पोस्ट किया गया।

बुधवार प्रात: 5 बजे से ही 'पधारोरामअयोध्याधाम' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 में ट्रेंड कर रहा था। इस दौरान दुनियाभर से लाखों लोग राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की तस्वीरें, दीपोत्सव कार्यक्रम व योगी सरकार द्वारा दुल्हन की तरह सजाई गई अयोध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे थे। इसी कारण ही आज सुबह से ही 'पधारोरामअयोध्याधाम दिनभर टॉप-1 में ट्रेंड करता रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा राम-राम मोदी जी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामचरित मानस की चौपाई लिखते हुए ट्वीट किया। उन्होंने पीएम मोदी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम कहकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदय राखि कोसलपुर राजा।। श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्रीरामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम।

रामभक्तों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि में मंदिर शिलान्यास से पहले ट्वीट करके सभी रामभक्तों को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा जासु बिरह सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाती? रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई जय श्री राम। 

chat bot
आपका साथी