लखीमपुर में थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट के नेता, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक को बताया बेकसूर

लखीमपुर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसान यूनियन के किसान नेता थाने पहुंचे और अपनी बात थाना प्रभारी के समक्ष रखी। भारतीय किसान यूनियन टिकेट के दर्जनों किसान संपूर्णानगर थाने पहुंचे। उन्‍होंने अपनी बात थाना प्रभारी के समक्ष रखी।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 07:11 AM (IST)
लखीमपुर में थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट के नेता, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक को बताया बेकसूर
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी के वीडियो का मामले में युवक को बचाने पहुंचे भाकि‍यू।

लखीमपुर, संवाद सूत्र। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी के वीडियो वायरल करने के आरोपित को छुड़ाने के लिए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकट का एक दल संपूर्णानगर थाने पहुंचा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) किसान नेता थाने पहुंचे और अपनी बात थाना प्रभारी के समक्ष रखी। भारतीय किसान यूनियन टिकेट के दर्जनों किसान संपूर्णानगर थाने पहुंचे। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे किसानों को देख बाजार चर्चाओं का बाजार व माहौल गरम हो गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व सांसद अजय मिश्र टेनी के पलिया में आने पर कुछ समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया था। जिसको लेकर कौम के गद्दार गाने के साथ उन किसानों की वीडियो किसी ने वायरल की थी। वीडियो वायरल पर स्थानीय कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर ग्रुप एडमिन मनजीत सिंह पर मामला दर्ज कराया था। जिसको लेकर आज थाने में सभी किसान आए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो कहीं से आई थी। इस वीडियो को मनजीत सिंह ने ग्रुप में शेयर कर दिया था। किसान नेता जिला अध्यक्ष का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज कराया है।

जिम्मेदार की सुनिए: इस संबंध में थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिस पर लोगों ने विरोध किया था। कुछ लोगों ने तहरीर देकर ग्रुप एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसी को लेकर आज किसान यहां पहुंचे थे। सभी किसानों से कहा गया की मामले की विवेचना की जा रही है जो निष्पक्ष जांच होगी।

ये था मामला: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पलिया आगमन पर किसानों द्वारा सम्मानित करने के मामले में एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें सम्मानित करने वाले किसानों पर गलत टिप्पणी की गई। इसी मामले को लेकर पड़ोसी जिला पीलीभीत के थाना हजारा निवासी बोग सिंह ने संपूर्णानगर थाने पहुंचकर ग्रुप एडमिन थाना क्षेत्र के हरिनगर निवासी मनजीत सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी को लेकर वायरल वीडियो के मामले में ग्रुप एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी